विद्युत निगमों में 2005 पदों के लिए होगी जल्द शुरू होगी भर्ती
उदयपुर/जयपुर 8 मई 2026। राज्य विद्युत क्षेत्र समन्वय समिति की गुरुवार को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार प्रदेश के विद्युत निगमों में 2005 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस फैसले से राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
इस भर्ती में विभिन्न श्रेणियों के पद शामिल हैं। इनमें कनिष्ठ अभियंता के 869 पद, कनिष्ठ लेखाकार के 371 पद तथा कनिष्ठ सहायक व वाणिज्यिक सहायक द्वितीय के 765 पद शामिल किए गए हैं। इन पदों के लिए अलग-अलग योग्यता और चयन प्रक्रिया निर्धारित की जाएगी।
राज्य विद्युत क्षेत्र समन्वय समिति ने बैठक में बिजली कंपनियों में भर्ती प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में मंत्रालयिक कर्मचारियों के स्वीकृत पदों के पुनर्गठन का भी निर्णय लिया। इसके लिए प्रसारण निगम के सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का फैसला किया है।
इस भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने से राजस्थान के युवाओं को सरकारी क्षेत्र में रोजगार पाने का एक बड़ा अवसर मिलेगा। साथ ही बिजली विभाग की कार्यक्षमता में भी सुधार की उम्मीद भी जताई जा रही है।
Source: Media Reports
#RajasthanJobs #GovtJobs #RajasthanRecruitment #PowerDepartment #JuniorEngineer #JuniorAccountant #JuniorAssistant #CommercialAssistant #SarkariNaukri #RajasthanNews #ElectricityDepartment #RVUNL #JobAlert #Recruitment2026 #UdaipurTimes
