राजस्थान की इंजीनियर नेहा सक्का को इटली में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
LUCE Emerging Talent Award पाने वाली पहली भारतीय बनीं
Udaipur Times News , Achivement News, उदयपुर/फ्लोरेंस - राजस्थान की युवा इंजीनियर नेहा सक्का ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। फ्लोरेंस (इटली) स्थित यूरोपियन यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट (EUI) में आयोजित समारोह में नेहा सक्का को LUCE Emerging Talent Award 2026 से सम्मानित किया गया।
वह यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।
यह पुरस्कार फ्लोरेंस स्कूल ऑफ रेगुलेशन (FSR) की ‘लाइट्स ऑन वूमेन’ पहल के तहत दिया जाता है, जो जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संक्रमण, सतत विकास और समावेशी नेतृत्व के क्षेत्र में कार्य करने वाली उभरती महिला प्रतिभाओं को सम्मानित करता है।
नेहा सक्का राजस्थान के विद्युत क्षेत्र में कार्यरत एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं और ‘ट्रस्ट ईवी अवेयरनेस ओथ प्रोग्राम’ (TEVAOP) की संस्थापक हैं। उनके नेतृत्व में यह पहल महिलाओं, ग्रामीण युवाओं और प्रथम पीढ़ी के विद्यार्थियों को हरित तकनीकों, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और सतत विकास से जोड़ने का काम कर रही है। Neha Sakka Italy Award
नेहा सक्का का जीवन संघर्ष और प्रेरणा की मिसाल रहा है। वह अपने परिवार की पांच पीढ़ियों बाद जन्मी पहली बेटी हैं। सामाजिक चुनौतियों के बीच परिवार के सहयोग और शिक्षा के प्रति समर्पण ने उन्हें इंजीनियर बनने का रास्ता दिया।
उनके दादा स्वर्गीय हाजी मोहम्मद अब्दुल लतीफ, नाना हाजी खुदा बक्स सक्का, माता जाहिदा बेगम और पिता मोहम्मद इश्तियाक सक्का ने उनकी शिक्षा और करियर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Success Story
हरित अर्थव्यवस्था में समान भागीदारी के उद्देश्य से शुरू किए गए TEVAOP अभियान के माध्यम से अब तक 5,500 से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई जा चुकी है। 130 से अधिक कार्यक्रमों और 450 घंटे से ज्यादा प्रशिक्षण गतिविधियों के जरिए युवाओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों और विभिन्न समुदायों को नई तकनीकों और पर्यावरणीय जागरूकता से जोड़ा गया है। Udiapur News
फ्लोरेंस में सम्मान प्राप्त करने के बाद नेहा सक्का ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव सभी पर पड़ता है, लेकिन इसके समाधान से बनने वाले अवसर अभी भी सभी तक समान रूप से नहीं पहुंच रहे हैं। उनका मानना है कि हरित अर्थव्यवस्था के निर्माण में महिलाओं, ग्रामीण युवाओं और वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
#NehaSakka #LUCEEmergingTalentAward #LUCEAward2026 #WomenInSTEM #WomenInEnergy #ElectricMobility #ClimateAction #Sustainability #GreenTechnology #IndiaPride #RajasthanNews #UdaipurNews #Italy #Florence #WomenLeadership #RenewableEnergy #EVAwareness #BreakingNews
