राजस्थान में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने दी राहत की खबर
Udaipur Times, Rajasthan News: 2 जून 2026 । मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सोमवार को प्रदेश के विभिन्न पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पेट्रोल पंप संचालकों से सीधे संवाद कर राज्य में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी (Petrol, Diesel & LPG) की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था के संबंध में फीडबैक प्राप्त करना था। बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव अम्बरीष कुमार, राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा, अतिरिक्त महानिदेशक (साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं) विजय कुमार सिंह तथा अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पूनम सागर भी उपस्थित रहे। Rajasthan News
बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों के पेट्रोल पंप डीलरों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों में ईंधन (Fuel) एवं LPG की उपलब्धता के संबंध में जानकारी साझा की। अधिकांश डीलरों ने बताया कि राज्य में पेट्रोल, डीजल एवं LPG की आपूर्ति सामान्य और सुचारु बनी हुई है तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है। मुख्य सचिव ने डीलरों से जमीनी स्तर की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। Rajasthan Fuel Supply
बैठक में सरकारी तेल विपणन कंपनियों HPCL, BPCL एवं IOCL के कार्यकारी निदेशक तथा निजी तेल कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस दौरान राज्य में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की आपूर्ति व्यवस्था तथा घरेलू उपभोक्ताओं के बीच पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शनों के विस्तार की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राज्य में ईंधन एवं रसोई गैस की उपलब्धता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान में पेट्रोल, डीजल और LPG की कोई कमी नहीं है तथा आमजन को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। Rajasthan News
तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि घरेलू LPG सिलेंडरों की डिलीवरी बुकिंग के तीन दिनों के भीतर की जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मार्च-अप्रैल की तुलना में 5 किलोग्राम FTL (फ्री ट्रेड LPG) सिलेंडरों की बिक्री में लगभग 250 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव अम्बरीष कुमार ने कहा कि राज्य में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। Rajasthan News
