Udaipur Times, Rajasthan News: राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप मे जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को लोकभवन मे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ने अंग्रेजी में शपथ ली।
समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने राज्यपाल से संजय कुमार अग्रवाल को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति की नियुक्ति अधिसूचना एवं वारंट पढ़कर सुनाया।
समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा और मंत्रिमण्डल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, अधिकारी, अधिवक्ता एवं मुख्य न्यायाधिपति संजय कुमार अग्रवाल के परिजन उपस्थित रहे।