उदयपुर मे राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन जिला संभागीय अधिवेशन का हुआ आयोजन

 | 
Rajasthan Nagar Palika Karamchari Sangh

 

Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर नगर निगम के स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन की जिला इकाई उदयपुर एवं नगर निगम कर्मचारी संघ उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जिला संभागीय अधिवेशन का आयोजन किया गया।

अधिवेशन में उदयपुर जिले सहित संभाग से जुड़े नगर निकायों के कर्मचारी प्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों, संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के पूर्व उपाध्यक्ष सोमेश्वर मीना ने बताया कि अधिवेशन का प्रमुख उद्देश्य नगर पालिका एवं नगर निगम कर्मचारियों को संगठनात्मक रूप से एकजुट करना तथा कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए प्रभावी प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन कर्मचारियों के हक की रक्षा के साथ-साथ उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

प्रदेश मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार अधिवेशन के दौरान कर्मचारियों की सेवा संबंधी विभिन्न समस्याओं, कार्य परिस्थितियों, संगठनात्मक विषयों तथा निकाय स्तर पर कर्मचारियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई। तत् पश्चात विभिन्न पालिका परिषद निगम से पधारे कर्मचारी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं सुझावों को सामने रखा। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान सामूहिक प्रयास और मजबूत संगठन के माध्यम से ही प्रभावी रूप से किया जा सकता है।

प्रदेश संरक्षक किशोर अग्रवाल ने कहा कि नगर निकायों के कर्मचारी शहरों की मूलभूत व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, प्रशासनिक कार्य, राजस्व संबंधी कार्य, जन शिकायतों के निस्तारण सहित विभिन्न नागरिक सेवाओं में निकाय कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। ऐसे में कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों और उनकी समस्याओं पर नियमित रूप से संवाद किया जाना आवश्यक है।

प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन सिंह शेखावत ने बताया कि अधिवेशन में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर जोर दिया गया। साथ ही आगामी समय में संगठन की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।

प्रदेश महामंत्री रामप्रसाद चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों को एकजुट होकर उठाया जाएगा। फेडरेशन के माध्यम से कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और उनके हितों को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन की जिला इकाई उदयपुर एवं नगर निगम कर्मचारी संघ उदयपुर के संयुक्त आयोजन से संपन्न हुए इस जिला संभागीय अधिवेशन में कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकजुटता बनाए रखने, कर्मचारी हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने तथा आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। अधिवेशन का समापन कर्मचारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

कार्यक्रम मे पदाधिकारी महेश गोयर, जितेंद्र मेघवाल, नितिन चौहान, ओम प्रकाश मेघवालउमाशंकर नागदा, सोहन लाल, सुरेश मेघवालमदन लाल, चंदू सिंह, किशन भट्ट एवं निहाल उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News