राजस्थान नगर पालिका फेडरेशन कार्यकारिणी की घोषणा
शिवराज सिंह अध्यक्ष निर्वाचित
उदयपुर 29 अगस्त 2025। गुरुवार को राजस्थान नगर पालिका फैडरेशन की ज़िला शाखा उदयपुर का अध्यक्ष पद निर्वाचन नगर निगम उदयपुर के सभा भवन में सम्पन्न हुआ। इस निर्वाचन प्रक्रिया में ज़िला उदयपुर की 06 नगरीय निकायों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर निगम उदयपुर, नगर परिषद सलुम्बर, नगर पालिका कानोड, नगर पालिका भीण्डर, नगर पालिका फतेहनगर, नगर पालिका मावली के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी रिछपाल सिंह चौधरी, फेडरेशन प्रतिनिधि एवं चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन प्रवीण बंसल, सहायक अभियंता, नगर निगम उदयपुर की उपस्थिति में किया गया।
चुनाव में सर्वसम्मति से शिवराज सिंह चौहान को उदयपुर जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात् चौहान ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की।
कार्यकारिणी में दलपत सिंह चौहान, प्रवीण बंसल, सुनीता शर्मा, बाल मुकुन्द शर्मा, देवेंद्र सिंह राठौड़ को संरक्षक मंडल में नियुक्त किया गया। अन्य में नरेन्द्र माली सलाहकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु नरेन्द्र कुमार वैष्णव, उपाध्यक्ष हेमन्त मालवीया, महामंत्री महेश गोयर, कोषाध्यक्ष ओम मेघवाल, वरिष्ठ संगठन मंत्री प्रेमचन्द भोई, संगठन मंत्री ओमप्रकाश खोखावत, सांस्कृतिक मंत्री पर शान्तिलाल डांगी का निर्वाचन किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने एवं नगर निकायों की समस्याओं के समाधान हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
#Udaipur #Rajasthan #UdaipurNews #NagarPalika #LocalBodies #UdaipurUpdates #UdaipurTimes #NagarPalikaFederation
