राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025

ड्रेस कोड और कागजात की कड़ी जांच के बाद उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया
 | 
rajasthan police

उदयपुर 14 सितंबर 2025। राजस्थान पुलिस की कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा शुरू हो गई। उदयपुर में कुल 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ पर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के पहले दिन दोपहर 3 बजे से परीक्षा प्रक्रिया शुरू हुई, जबकि अभ्यर्थियों को दोपहर 2 बजे तक ही सेंटर पर प्रवेश दिया गया।

इससे पहले सभी एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों के ड्रेस कोड और आवश्यक कागजात की कड़ी जांच की गई ताकि परीक्षा निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिनमें कॉन्स्टेबल सामान्य, ड्राइवर, बैंड, पुलिस दूरसंचार और तीन महिला बटालियन के पद शामिल हैं।

उम्मीदवार बड़ी संख्या में परीक्षा देने पहुंचे, सभी ने नियमों का पालन करते हुए परीक्षा में भाग लिया। पुलिस प्रशासन ने भी परीक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा, अनुशासन और उचित दिशा-निर्देश सुनिश्चित किए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश में पुलिस बल को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

#RajasthanPolice #ConstableBharti2025 #UdaipurNews #PoliceExam #RajasthanJobs #GovtJobs #PoliceRecruitment #UdaipurTimes

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News