Udaipur Times, RPSC News: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा उपनिरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर 2025 {गृह (ग्रुप-1) विभाग} के पदों हेतु प्रथम चरण के साक्षात्कार दिनांक 5 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किये जायेंगे।
साक्षात्कार के समय समस्त अभ्यर्थी स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जायेगा।
अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिये जायेंगे।