राजस्थान साहित्य अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष दुलाराम सहारण ने संभाला पदभार


राजस्थान साहित्य अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष दुलाराम सहारण ने संभाला पदभार

साहित्यिक उत्थान के लिए समर्पित रहेगी अकादमी - सहारण

 
a

उदयपुर 24 अगस्त। राजस्थान साहित्य अकादमी के नए अध्यक्ष दुलाराम सहारण ने कहा है कि राजस्थान साहित्य अकादमी साहित्य के उत्थान और साहित्यकारों को सम्मान देने की दिशा में निरंतर कार्य करेगी।यह विचार सहारण ने बुधवार को राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते हुए व्यक्त किए।
 

अकादमी अध्यक्ष दुलाराम सहारण, सरस्वती सभा सदस्य मीठानाथ मीठेश निर्माेही एवं सदस्य किशन दाधीच ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। सहारण ने कहा कि वे अपने कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि अकादमी में साहित्य की दिशा में वर्षों से कार्य कर रहे एवं अपना जीवन साहित्य के क्षेत्र में समर्पित कर देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान होगा। इस मौके पर राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और हिंदी ग्रन्थ अकादमी के पूर्व अध्यक्ष आर डी सैनी, सरस्वती सभा सदस्य के मीठानाथ मीठेश निर्माेही एवं किशन दाधीच ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर सचिव बसंत सिंह सोलंकी, हिंदी ग्रन्थ अकादमी निदेशक बी एम् सैनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
 

महात्मा गाँधी जीवन दर्शन समिति ने किया स्वागत
जिला स्तरीय महात्मा गाँधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज शर्मा के नेतृत्व में नवनियुक्त अध्यक्ष दुलाराम सहारण का स्वागत किया गया। इस दौरान शर्मा ने अपनी मैगज़ीन प्रत्युष अध्यक्ष को भेंट की। सह संयोजक सुधीर जोशी, विष्णु शर्मा हितेषी, डॉ संदीप गर्ग, राजवीर मेघवाल, अशोक चौधरी, महेश मेघवाल आदि ने भी अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. विमला भण्डारी संस्थापक सलिला संस्था सलूम्बर, पंकज शर्मा, डॉ. ज्योतिपुंज, विष्णु हितैशी, गोविन्द माथुर जयपुर, कुंदन माली, चेतन औदिच्य, शिवदान सिंह जोलावास, डॉ. शकुन्तला सरूपरिया, श्रीकृष्ण जुगनू, डॉ. गिरीशनाथ माथुर, उम्मेद गोठवाल, डॉ. कृष्णा जाखड़, दयापाल सिंह पूनिया, गांधी दर्शन समिति के सुधीर जोशी, प्रो. डॉ. महेन्द्र ढाका, पुष्पा पुनिया,  डॉ. मधु अग्रवाल, श्रीकृष्ण मोहता, रेखा खराड़ी, गौरव द्विवेदी, डॉ. नरेन्द्र निर्मल, स्वाति शकुन, डॉ. तराना परवीन, रीना मेनारिया, रामदयाल मेहरा, अशोक मंथन, खुर्शीद शेख आदि मौजूद रहे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags