Rajasthan SGST की बड़ी कार्रवाई: 1.38 करोड़ रुपए से अधिक की कर चोरी का खुलासा

 | 
Rajasthan SGST Action

 

 

Udaipur Times, Rajasthan SGST Aciotn: राजस्थान की State GST विभाग की टीम ने  संदिग्ध और फर्जी लेनदेन करने वाली फर्मों के खिलाफ विशेष जांच अभियान (सर्वे) चलाकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.38 करोड़ रुपए से अधिक की कर चोरी का खुलासा किया है।

कार्रवाई के दौरान संदिग्ध आपूर्तिकर्ताओं से खरीद और फर्जी बिलिंग/e-Way Bill के जरिए भारी कर चोरी का मामला सामने आया है।

संदिग्ध आपूर्तिकर्ताओं से खरीद पर कार्रवाई, 85 लाख की संभावित देयता

माधोराजपुरा, जयपुर में 17 अगस्त को राधे एंटरप्राइजेज के सर्वे में कार्रवाई के दौरान आपूर्तिकर्ताओं से खरीद से संबंधित तथ्यों की जांच की गई। इस प्रकरण में लगभग 85 लाख रुपए की संभावित देयता सामने आई है। फर्म द्वारा कार्रवाई के दौरान 10 लाख रुपए स्वैच्छिक रूप से जमा कराए गए। विभागीय टीम ने पंचनामा तैयार कर आवश्यक दस्तावेजों एवं लेखा पुस्तकों की जांच की।

सीकर में फर्जी कागजों पर चल रही बोगस फर्म का भंडाफोड़, 53.85 लाख रुपए की कर चोरी उजागर

सीकर की विशेष जांच (सर्वे) टीम ने पारीक ट्रेडर्स का सर्वे किया। इस कार्रवाई में फर्जी लेन-देन और 53.85 लाख रुपए की संभावित GST वंचना/कर चोरी का पर्दाफाश हुआ है।

जांच में खुलासा हुआ कि करदाता द्वारा प्रारंभ से ही निरस्त आपूर्तिकर्ताओं से खरीद दिखाई गई तथा सप्लायर्स द्वारा जारी क्रेडिट नोट्स की Input Tax Credit को रिवर्स नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त संदिग्ध e-Way Bill जनरेट किए गए।

वाणिज्यिक कर विभाग ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई करदाताओं द्वारा सही एवं पात्र Input Tax Credit का ही लाभ लेने, GST प्रावधानों के अनुपालन को सुनिश्चित करने तथा राजस्व हितों की रक्षा के लिए की जा रही है। मामले में आगे की जांच एवं सत्यापन की कार्रवाई जारी है।

विभाग ने करदाताओं से अपील की है कि वे केवल वास्तविक एवं पात्र लेन-देन पर ही Input Tax Credit का लाभ लें तथा GST प्रावधानों का पूर्ण रूप से पालन करें। दोनों प्रकरणों में आगे की जांच, दस्तावेजों के सत्यापन एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई जारी है।

विभाग की कार्रवाई का स्पष्ट संदेश है कि फर्जी बिलिंग, बोगस लेन-देन और अपात्र ITC के माध्यम से राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले मामलों में सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News