रद्द हुई SI भर्ती 2021 परीक्षा 20 सितंबर 2026 को होगी

आवेदन फॉर्म में संशोधन 16 से 30 मई तक 
 | 
RPSC RAS

उदयपुर 13 मई 2026। राज्य सरकार के आदेश से रद्द हुई सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2021 अब आगामी 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। राजस्थान संघ लोक सेवा आयोग (RPSC) ने मंगलवार 12 मई 2026 को इसकी तिथि जारी कर दी।  

इस बार परीक्षा एक ही दिन में करवाई जाएगी। परीक्षा में 3 लाख 83 हज़ार 97 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह वहीँ अभ्यर्थी होंगे जो पूर्व में सितंबर 2021 तक आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में शामिल हुए थे। 

पूर्व में भरे गये आवेदन फॉर्म में संशोधन की प्रक्रिया 16 मई से 30 तक चलेगी। फॉर्म में संशोधन से पूर्व अभ्यर्थी को वन टाइम रजिस्ट्रेशन में KYC अपडेट करनी होगी। जिन अभ्यर्थियों को कोई सुधर नहीं करना है, उन्हें भी फॉर्म को एडिट मोड़ में खोलकर लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठा निशानी के उपयोग की अनिवार्य रूप से सहमति देनी होगी। फाइनल सब्मिट बटन पर क्लिक कर रजिस्टर्ड मोबाइल नबंबर पर प्राप्त OTP दर्ज कर आवेदन सब्मिट करना होगा।

Source: Media Reports

#RPSC #SIRecruitment2026 #RajasthanPolice #SIExam2026 #RPSCExam #SubInspector #RajasthanNews #PoliceBharti #RajasthanSI #GovtJobs #CompetitiveExams #UdaipurNews #RPSCUpdate #SIBharti #ExamUpdate

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News