राजस्थान मे कर विभाग की बड़ी कार्रवाई:13 परिवहन वाहनों को किया डिटेन

 | 
Commercial Tax Department Rajasthan

 

Udaipur Times, Rajasthan News: राजस्थान राज्य वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा कर अगस्त माह में चोरी एवं बिना वैध दस्तावेजों के माल परिवहन के विरुद्ध  राज्यभर में विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान विभिन्न जिलों में परिवहन वाहनों की जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर अब तक कुल 13 परिवहन वाहनों को डिटेन कर कार्रवाई की गई। Rajasthan News

विभागीय कार्रवाई के अंतर्गत जयपुरभीलवाड़ाचित्तौड़गढ़नागौरबीकानेरदौसाधौलपुर एवं कोटा जिलों में वाहनों की जांच की गई। डिटेन किए गए वाहनों में ओम शिव ट्रांसपोर्ट कंपनीकोहितूर ट्रांसपोर्ट एलएलपीजड़िया ट्रांसपोर्ट कंपनीसांवरिया पैकर्स एंड मूवर्सगिरिराज कार्गो प्राइवेट लिमिटेडजैन सुपर कार्गो मूवर्सविकास ट्रैवल्स भीलवाड़ाएस.के. ट्रांसपोर्ट कंपनी एवं जी.सी. कैरियर सहित अन्य परिवहनकर्ता शामिल हैं। Rajasthan News

विभाग ने सभी बोनाफाइड ट्रांसपोर्टरों एवं करदाताओं से अपील की है कि माल का परिवहन करते समय वैध टैक्स इनवॉइस/बिलकंसाइनमेंट नोट तथा -वे बिल अनिवार्य रूप से साथ रखें। माल परिवहन से संबंधित दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की अनियमिततादस्तावेजों की कमी अथवा कर चोरी पाए जाने पर संबंधित वाहन स्वामीपरिवहनकर्ता एवं करदाता के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Tax Evasion 

वाणिज्यिक कर विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य में कर अनुपालन सुनिश्चित करने तथा राजस्व लीकेज पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वाहन जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। सभी व्यापारियों एवं परिवहनकर्ताओं से विभागीय नियमों का पालन करते हुए पारदर्शी और वैध तरीके से व्यापारिक गतिविधियां संचालित करने का आग्रह किया गया है। Tax Evasion

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News