राजस्थान वैक्सीनेशन में देश में अव्वल, 25 लाख डोज़ का आंकड़ा पार

दूसरे नबंर पर महाराष्ट्र, 23 लाख डोज का किया आकड़ा पार

 | 

तीसरे नबंर पर गुजरात, 21 लाख डोज का आकड़ा

इन दिनों कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार में बहस चल रही है। लेकिन कोरोना वैक्सीनेशन में राजस्थान अव्वल स्थान पर रहा है। इसके साथ में देश में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला राज्य बन गया है। देश में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन राजस्थान में हुआ है। राजस्थान ने 25 लाख डोज का आकड़ा पार कर दिया है। उसके बाद महाराष्ट्र ने दूसरे नंबर पर अपना नाम दर्ज किया है। जिसने अभी तक 23 लाख डोज लगाई है। इसके बाद गुजरात तीसरे नंबर पर रहा है जिसने 21 लाख डोज लगाई है।

वहीं कुछ दिनों पहले राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार के बीच कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर हुई बहस में राजस्थान के मुख्यमंत्री का कहना है कि केंद्र से वैक्सीन के 31 लाख 45 हजार 340 डोज मिले थे। इसमें से सेना को 2 लाख 15 हजार डोज दिए गए। इसके बाद 29 लाख 30 हजार 160 डोज बचे। 8 मार्च तक 1 लाख 62 हजार 888 वैक्सीन डोज खराब हो गए थे।

वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि  राज्य ने वैक्सीन का पूरा इस्तेमाल नहीं किया है। केंद्र की इस बात को राजस्थान के मुख्यंमत्री ने गलत ठहराया है। वहीं 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 55.99 लाख लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। इसी तरह 45 से 59 वर्ष के 9.29 लाख लोग भी पहला डोज ले चुके हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News