Dungarpur News: जिला कलक्टर के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों एवं छतों की हुई साफ-सफाई
डूंगरपुर की खबरें पढ़े Udaipur Times पर
Udapiur Times News,Dungarpur , 11 जून 2026
1.जिला कलक्टर के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों एवं छतों की हुई साफ-सफाई
जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों की छतों पर लंबे समय से जमा भंगार, गंदगी संबंधी शिकायत मिलने पर जिला कलक्टर देशलदान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने कार्यालय परिसरों एवं भवनों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर के निर्देशों की अनुपालना में अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यालय भवनों एवं उनकी छतों पर साफ - सफाई कर छतों पर जमा मिट्टी, कचरा, अनुपयोगी सामग्री, लोहे के भंगार को हटाकर व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया।
अधीक्षण अभियन्ता एवं पदेन परियोजना प्रबंधक, वाटरशेड सेल कम डाटा सेंटर डूंगरपुर मूलाराम सोलंकी ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार सभी संबंधित विभागों ने समन्वित प्रयास करते हुए कार्यालय परिसरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं। जिला कलक्टर ने सभी विभागों को नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, अनुपयोगी सामग्री का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। Dungarpur Administration News
2. माननीय न्यायाधिपति शेखर शर्मा के लिए सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रोटोकॉल अधिकारी नियुक्त
राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर माननीय न्यायाधिपति चन्द्रशेखर शर्मा दिनांक 14 जून 2026 से 19 जून 2026 तक जोधपुर रवाना होकर नाथद्वारा, उदयपुर, उज्जैन, ओमकारेश्वर, इंदौर, बांसवाडा हेतु प्रस्थान करेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि तहसीलदार आसपुर, एवं तहसीलदार साबला माननीय न्यायाधिपति के 19 जून 2026 को डूंगरपुर जिले की सीमा में प्रवेश से उदयपुर जिले की सीमा में प्रस्थान तक प्रोटोकॉल का कार्य सम्पादित करेंगे तथा जिला पुलिस अधीक्षक, डूंगरपुर नियमानुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। ---000---
3.21 जून 2026 को ग्राम पंचायत, ब्लॉक,जिला स्तरीय पर 12 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून 2026 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला,ब्लॉक,ग्राम पंचायत स्तरीय व्यापक आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। समस्त जिला मुख्यालयों, समस्त ब्लॉक मुख्यालयों, ग्राम पंचायत मुख्यालयों के साथ-साथ समस्त शिक्षण संस्थानो में प्रातः 07.00 बजे से 08.00 बजे तक योग दिवस के वृहद स्तर पर आयोजन किया जाएगा। Udaipur TImes News
4.जिला कारागृह में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, बंदियों को बताए कानूनी अधिकार और निःशुल्क सहायता के प्रावधान
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा जारी एक्शन प्लान वर्ष 2026-27 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डूंगरपुर के तत्वावधान में गुरुवार को जिला कारागृह में विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षा एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती दीपा गुर्जर के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव किरण कुमार चौहान के सान्निध्य में आयोजित किया। शिविर का उद्देश्य कारागृह में निरुद्ध बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, विधिक साक्षरता तथा निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था। शिविर को संबोधित करते हुए सचिव किरण कुमार चौहान ने कहा कि न्याय प्राप्त करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, चाहे वह कारागृह में ही क्यों न हो।
उन्होंने बंदियों को उनके मौलिक एवं कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल ने भी बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, मुकदमों की पैरवी, जमानत संबंधी नियमों तथा न्यायालयीन प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी।
शिविर में बंदियों की जिज्ञासाओं का समाधान कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल मनमथ दीक्षित, लीगल एड डिफेंस काउंसिल हितेश भंडारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल जितेंद्र लोढ़ा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल मोहम्मद सरहान सहित अन्य विधिक विशेषज्ञ उपस्थित रहे। Dungarpur News
5.कल से शुरू होंगे प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों की समस्याओं का होगा हाथों-हाथ करेंगे समाधान
राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संचालित ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के तहत जिला कलक्टर देशलदान ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीओआईटी के वीसी कक्ष में सभी जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। वीसी कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले ग्रामीण सेवा शिविरों के सफल संचालन को लेकर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी शिविर की सफलता उसकी पूर्व तैयारियों पर निर्भर करती है। इसलिए शिविर प्रारंभ होने से पहले सभी विभाग आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें तथा प्रकरणों, अतिक्रमण संबंधी मामलों एवं विभागीय योजनाओं से जुड़े आवेदनों के निस्तारण के लिए कार्ययोजना बनाकर पूरी तैयारी सुनिश्चित करें।
साथ ही पूर्व से लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। जिला कलक्टर ने 22 विभागों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर चिन्हित करें, ताकि शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक ग्रामीण के साथ आत्मीयता एवं संवेदनशीलता से व्यवहार करते हुए उनके कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें । Udaipur News
शिविर स्थलों पर पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्मिकों की बैठक लेकर अभियान के सफल संचालन को सुनिश्चित करें।
#RajasthanNews #BhilwaraNews #DungarpurNews #UdaipurNews #KasturiCotton #AgricultureNews #FarmersWelfare #DBTScheme #CropInsurance #Horticulture #RuralDevelopment #YogaDay2026 #LegalAwareness #GovernmentSchemes #DistrictAdministration
