राजस्थान में फिलहाल नहीं लगेगा लॉकडाउन- मुख्यमंत्री

लापरवाही हुई तो होगी सख्ती 

 | 

मुख्यमंत्री ने वीसी से धर्मगुरूओं, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया

कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए और मार्च में कोरोना के मामले बढ़ते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं गोविंद प्रोटोकॉल की पालना शक्ति से करने की हिदायत दी है। हालांकि फिलहाल प्रदेश में लॉकडाउन लगाने की सरकार की मंशा नहीं है। गहलोत ने कहा कि आजीविका सुचारू रूप से चलती रहे, इसके लिए जरूरी है कि हम सोशल डिस्टेसिंग, मास्क पहनने, हाथ धोने जैसे कोविड अनुशासन की आवश्यक रूप से पालना करे।

अगर सभी लोग लापरवाही करेगें तो सरकार को सख्त कदम उठाने पड़ सकते है। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कोरोना के बढ़ते हुए मामलो को देखते हुए मुख्यमंत्री निवास पर वीसी से धर्मगुरूओं, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। वहीं गहलोत ने कहा कि दुनिया के कई देशों और भारत के कई शहरों में तो फिर से लकडाउन लगाना पड़ा है।

प्रदेश में ऐसी स्थिति नहीं बने। इसलिए मास्क, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News