राजस्थान मे अब हेवी व्हीकल लाइसेंस के लिए ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेक पर देना होगा टेस्ट, उदयपुर समेत 10 स्थानों पर बनेंगे यह ट्रेक
Udaipur Times, Automated Driving Track: उदयपुर समेत प्रदेश के 10 प्रमुख क्षेत्रीय और जिला परिवहन कार्यालयों मे ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेक बनाए जाएंगे। इस ट्रेक पर हेवी व्हीकल लाइसेंस लेने के लिए ड्राइवरों का प्रैक्टिकल टेस्ट तकनीक की मदद से किया जाएगा। Automated Driving Track
तकनीक की मदद से पता लगाया जाएगा की ड्राइवर वास्तव मे हेवी व्हीकल चलाने मे कितना सक्षम है। नई व्यवस्था मे ड्राइवर को केवल दस्तावेज़ और औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के आधार पर लाइसेंस नहीं मिलेगा। अब उसे निर्धारित ट्रेक पर वाहन चलाकर अपनी क्षमता साबित करनी होगी। Automated Driving Track
ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेक मे वाहन को नियंत्रित करने, मोड पर सही तरीके से चलाने, रोकने और नियमों का पालन करने जैसे पहलुओं के टेस्ट मे शामिल किया जाएगा। Automated Driving Track
उल्लेखनीय है की प्रदेश मे 10 ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेक बनाए जाएंगे जिसमे प्रत्येक केंद्र पर 2.5 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इस हिसाब से पूरी योजना पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। Automated Driving Track