राजस्थान यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग

निष्क्रियता और गुटबाजी की वजह से शीर्ष नेतृत्व ने लिया फैसला 
 | 

उदयपुर/जयपुर 20 जनवरी 2026। राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस में बड़े स्तर पर संगठनात्मक बदलाव से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है। पार्टी ने तत्काल प्रभाव से पूरी राजस्थान यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इसके तहत समस्त निर्वाचित प्रदेश पदाधिकारी और मनोनीत पदाधिकारी दोनों को कार्यकारिणी से मुक्त कर दिया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदेश उपाध्यक्षों की पूरी टीम को भी भंग कर दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त सभी पदाधिकारी, प्रदेश सचिव और संयुक्त सचिव सहित सभी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया हैं। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि यह निर्णय संगठन को अधिक सक्षम, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है।

आपको बता दे कि उक्त आदेश मंगलवार को यूथ कांग्रेस प्रभारी विकास चिंकारा, सह प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला और कपिल देसाई के हस्ताक्षरों द्वारा जारी किया गया है। उल्लेखनीय है की दो महीने पूर्व भी 200 से अधिक निष्क्रिय पदाधिकारियों ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था जिनमे से कई पदाधिकारियों ने तो नोटिस का जवाब तक नहीं दिया। 

शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। यूथ कांग्रेस के भीतर सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और उम्मीदें बढ़ गई हैं। पार्टी का उद्देश्य नई कार्यकारिणी के माध्यम से युवाओं को संगठन के सभी स्तरों में शामिल करना और उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना है। बताया जा रहा है कि नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही इसकी घोषणा होने की संभावना है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई कार्यकारिणी में न केवल पूर्व पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा, बल्कि संगठन में नई प्रतिभाओं को भी अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके तहत युवा और सक्रिय नेताओं को अधिक जिम्मेदारियां दी जाएंगी ताकि प्रदेश भर में संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनाया जा सके। 

Source: Media Reports