Rajsamand:धर्मांतरण विरोधी बिल के पारित होते ही खुशी की लहर
News-धर्मांतरण विरोधी बिल के पारित होते ही जिलेभर में खुशी की लहर
राजसमंद के व्यापारियों ने बस स्टैंड राजनगर पर मिठाई बांटकर इस खुशी को आमजन के साथ साझा किया। व्यापारियों ने इस विधेयक को ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला कदम बताते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य सरकार को बधाई दी।
कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने इस फैसले को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि यह कानून समाज की एकता और सुरक्षा के लिए आवश्यक था। वहीं भीम विधायक हरि सिंह रावत ने भी विधानसभा के इस निर्णय का स्वागत किया और कहा कि यह विधेयक पहले ही आ जाना चाहिए था। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार भी व्यक्त किया।
जिले के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने इस निर्णय का जोरदार स्वागत किया और प्रसन्नता व्यक्त की। लोगों का मानना है कि यह बिल सामाजिक सद्भाव और धार्मिक स्वतंत्रता के साथ-साथ देश की एकता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
