राजसमंद में छज्जा गिरा, एक बड़ा हादसा होते-होते टला

गंगौर से पहले बड़ा खतरा टला
 | 

राजसमंद 18 मार्च 2026। शहर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहां एक मकान का जर्जर छज्जा अचानक गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

आपको बता दें कि शहर में गंगौर महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और दो दिन बाद यहां भव्य सवारी निकलने वाली है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु और लोग शामिल होंगे। ऐसे में जिस स्थान पर छज्जा गिरा है, वहीं से सवारी भी गुजरने की संभावना है।

इस घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर भवनों की पहले से पहचान कर कार्रवाई की जानी चाहिए थी, लेकिन समय रहते ध्यान नहीं दिया गया।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस जगह पर सुरक्षा के इंतजाम करेगा? क्या टूटे हुए हिस्से को तुरंत हटाकर बैरिकेडिंग या सेफ्टी उपाय किए जाएंगे?

अब देखना होगा कि गंगौर सवारी से पहले प्रशासन जागता है या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा।

#Rajsamand #UdaipurNews #RajasthanNews #Gangaur2026 #GangaurFestival #RajsamandAlert #LocalNewsRajasthan #SafetyConcern #BreakingNews #UdaipurUpdates #RajasthanUpdates #FestivalSafety #PublicSafety #IndiaNews

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal