geetanjali-udaipurtimes

राजसमंद: काछबली में भालू के हमले में ग्रामीण घायल

घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया 
 | 

राजसमंद 29 नवंबर 2025। ज़िले के देवगढ़ थाना क्षेत्र की काछबली ग्राम पंचायत के देवचौड़ा गांव में शुक्रवार देर शाम भालू के हमले से एक ग्रामीण कूप सिंह पुत्र राजू सिंह रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। 

भालू ने उन पर तब हमला किया जब वह गांव के पास मुख्य सड़क से अपने घर लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल कूप सिंह को पहले देवगढ़ उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, देवचौड़ा निवासी कूप सिंह रावत अपने परिवार से मिलने के बाद वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। गांव की मुख्य सड़क पर अचानक एक भालू ने उन पर जोरदार हमला कर दिया। भालू के हमले से कूप सिंह जोर से चिल्लाए। उनकी चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक भालू ने कूप सिंह को काफी गंभीर रूप से घायल कर दिया  

गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

ग्रामीणों ने तुरंत घायल कूप सिंह को देवगढ़ उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सालय में डॉक्टरों ने उनकी जांच की और भालू के हमले से हुए घावों और गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वन विभाग ने ली जानकारी घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी भी देवगढ़ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल कूप सिंह की स्थिति के बारे में जानकारी ली और ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की। भालू के हमले की इस घटना से पूरे देवचौड़ा गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

#Rajsamand #Deogarh #Devchora #Kachhbali #RajasthanNews #BearAttack #WildlifeAttack #UdaipurZoneNews #RajsamandUpdate #RajasthanLive #ForestDepartment #LatestNews