Rajsamand DSO की टीम ने की सुपरमार्केट और मिठाई की दुकानों पर आकस्मिक जांच

राखी और जन्माष्टमी के मौके पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

 | 
Rajsamand

राजसमंद, 18 अगस्त। राखी और जन्माष्टमी त्यौहार के सीजन में उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान करने के उद्देश्य से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर ने रविवार से 10 दिवसीय उपभोक्ता सुरक्षा अभियान संचालित है। 

जिला रसद अधिकारी (DSO) रणजीत सिंह सिसोदिया ने बताया कि इस अभियान के तहत मुख्यालय स्थित दुकानों और मॉल का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान मिठाई के साथ डिब्बा तौलने और वजन में गड़बड़ी जैसी उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान किया गया। 

दिनांक 18 अगस्त 2024 को जिला रसद अधिकारी रणजीत सिंह सिसोदिया और जिला विधिक मापविज्ञान अधिकारी भूपराज जाटव की संयुक्त कार्यवाही में रिलायंस रिलेट लिमिटेड (टीवीएस चौराहा), वेन्यू सुपर मार्केट डी-मार्ट (कांकरोली), श्री बंजरग मिष्ठान भंडार (मुखर्जी चौराहा) और आदेश बीकानेर मिष्ठान भंडार (पालीवाल मार्केट) का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को डिब्बे का वजन पृथक से तौलने और इलेक्ट्रॉनिक कांटे का सत्यापित प्रमाण-पत्र प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पाई गई सामान्य अनियमितताओं के विरुद्ध संबंधित फर्मों पर नियमानुसार मौके पर ही शास्ति आरोपित की गई। इस अभियान का उद्देश्य त्यौहारों के दौरान उपभोक्ताओं को सही वजन और गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News