राजसमंद: त्योहारो पर खाद्य पदार्थ मिलावट रोकने शुरू हुआ अभियान

खाद्य सुरक्षा दल ने पहले ही दिन की कार्यवाही
 | 

 

राजसमन्द 25 फरवरी 2026। राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशो के अनुसार होली के त्यौहार के मध्येनजर जिले में आगामी 2 फरवरी तक खाद्य पदार्थाे में मिलावट को रोकने के लिये चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।  

CMHO डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने बताया कि अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियमित के अन्तर्गत गजानन डेयरी नाथद्वारा से श्री खण्ड का नमुना, घोड़ा घाटी स्थित धर्मराज स्वीट्स से गुलाब जामुन का नमुना लिया गया तथा मौके पर लगभग 10 किलोग्राम खराब मिल्क केक को नष्ट करवाया गया।घोड़ाघाटी स्थित श्री देव ट्रेडिंग कम्पनी से मैदा का एक नमुना लिया गया तथा खराब आटा व दलिया लगभग 40 किलोग्राम को मौके पर नष्ट करवाया गया। 

खाद्य सुरक्षा दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचन्द शर्मा, प्रशिक्षु जितेन्द्र डांगी तथा सहायक कार्मिक महेन्द्र सिह शामिल रहे।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचन्द शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान लिये गये सभी नमुनो को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला उदयपुर में भिजवाया जायेगा तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।  

#Rajsamand #Nathdwara #Udaipur #Rajasthan #Holi2026 #HoliFestival #FoodSafety #FoodSafetyDrive #FoodInspection #AdulterationFree #HealthDepartment #PublicHealth #LocalNews #FestivalSafety