Rajsamand: ईंधन संकट के बीच जज पैदल पहुंचे कोर्ट

राजसमंद में जिला एवं सेशन जज अलका शर्मा समेत न्यायिक अधिकारी पैदल पहुंचे, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 | 
District & Sessions Judge Alka Sharma and judicial officers walking to Rajsamand court amid fuel crisis in Rajasthan on May 19, 2026.

राजसमंद 19 मई 2026 - ईंधन की कमी के चलते जज भी पैदल कोर्ट पहुंचे देश में ईंधन की क्राइसिस के चलते राजसमंद में जिला एवं सेशन न्यायाधीश अलका शर्मा के साथ अन्य न्यायाधीश भी पैदल चलकर न्यायालय पहुंचे। साथ ही आमजन को ईंधन की बचत व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उच्च न्यायालय की अपील के बाद राजसमंद में न्यायिक अधिकारी पैदल ही दफ्तर पहुंचे और ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का परिचय दिया।

सुबह सभी न्यायिक अधिकारी जिला न्यायाधीश के आवास के बाहर एकत्रित हुए, जहां से सभी एक साथ पैदल चलकर न्यायालय पहुंचे। न्यायाधीश अलका शर्मा ने आमजन से भी वाहनों का कम से कम उपयोग करने का आह्वान किया।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश अलका शर्मा ने कहा  की राजस्थान उच्च न्यायालय एवं उच्चत्तम न्यायलय से प्रेरणा लेकर मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के क्राइसिस के चलते राजसमंद जजशिप ने अपने निवास स्थान से कार्य स्थान तक पैदल जाने का निर्णेय लिया और कार्य स्थान तक पैदल पहुंचे ताकि ज्यादा से ज्यादा पेट्रोल व डीजल बचाया जा सके , उन्होंने इस क्राइसिस को देखते हुए  आम जान से भी ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की अपील की है।    

#Rajsamand #RajsamandNews #RajasthanNews #FuelCrisis #PetrolCrisis #DieselCrisis #FuelConservation #EnvironmentProtection #AlkaSharma #RajsamandCourt #RajasthanHighCourt #EnergyConservation #UdaipurNews #MewarNews #RajasthanUpdates #IndiaNews #BreakingNews #LocalNews #RajsamandToday #May2026News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News