राजसमंद ज़िले में 73.19 फीसदी मतदान


राजसमंद ज़िले में 73.19 फीसदी मतदान 

 नाथद्वारा में 78.58 फीसदी मतदान
 
Rajsamand Election

राजसमंद  25 नवंबर 2023। लोकतंत्र का पर्व शुरू हो चूका है।  सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चूका है।  सुबह से ही मतदाताओ की कतार पोलिंग बूथ पर देखी जा रही है। 

कुल मतदान के आंकड़े 

राजसमंद  -  75.02 फीसदी 
नाथद्वारा  - 78.58 फीसदी 
भीम  - 70.34 फीसदी 
कुम्भलगढ़ -  68.53 फीसदी

5  बजे तक मतदान के आंकड़े 

राजसमंद  -  67.49 फीसदी 
नाथद्वारा  - 70.34 फीसदी 
भीम  - 64.38 फीसदी 
कुम्भलगढ़ -  64.75 फीसदी

rajsamand voting

जिलेभर में मतदान को लेकर दिखा उत्साह

विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जिले की चारों विधानसभा सीटों राजसमंद, नाथद्वारा, भीम और कुंभलगढ़ के सभी 984 बूथों पर मतदान को लेकर खूब उत्साह दिखा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीलाभ सक्सेना के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा टीम वर्क करते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराया गया। चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता उत्साहित दिखे। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतारें दिखाई देने लगी। लोगों ने अपना वोट दिया और फिर अमिट स्याही के साथ अपना फ़ोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर अन्य लोगों को भी प्रेरित किया।

rajsamand


जिले में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र, आदर्श महिला मतदान केंद्र, पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र, युवा मतदान केंद्र बनाए गए थे। आदर्श केंद्रों पर बेहद आकर्षक सजावट की गई। मतदान केंद्रों को फूल मालाओं और विविध प्रकार से सजाया गया। बच्चों के लिए खेलने से लगाकर सेल्फ़ी स्टैंड, बैठने के लिए कुर्सियाँ, सोफ़े सहित अन्य कई सुविधाएं प्रदान की गई। मतदान केंद्रों पर पेयजल, टॉइलेट सहित अन्य प्रकार के मूलभूत इंतेजाम भी माकूल रहे।

सुबह-सुबह जिला कलक्टर एवं सीईओ ने किया मतदान

rajsamand



सुबह 7 बजे जिला कलक्टर श्री नीलाभ सक्सेना एवं जिला परिषद सीईओ श्री राहुल जैन ने अपने मतदान केंद्र गांधी सेवा सदन पहुँच कर मतदान किया। इस दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारी आमजन के साथ लाइन में लगे और अपनी बारी का इंतजार किया। जिला कलक्टर और सीईओ ने अपने दस्तावेज़ कार्मिकों को दिखाए और फिर नियमबद्ध तरीके से मतदान किया। इसके बाद सभी को मतदान का संदेश भी दिया।

जिला कलक्टर ने निरंतर की समस्त गतिविधियों की मॉनिटरिंग  

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) मतदान के पूरे दिन जिले का भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लेते रहे। उन्होंने पिपरडा, फरारा, गुंजोल, तहसील परिसर नाथद्वारा, बड़ा बाजार स्कूल नाथद्वारा, उपली ओडन, देलवाड़ा, धोइंदा में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दुल्हन ने विदा होने से पहले किया मतदान

vote by bride

धोइन्दा निवासी मोहन लाल की पुत्री संगीता ने विवाह उपरांत विदा होने से पहले मतदान कर अपना लोकतंत्र में फर्ज निभाया। वे अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंची और मतदान कर सभी को मतदान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान उनके लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि यही लोकतंत्र के सशक्तिकरण की प्रथम सीढ़ी है।

3  बजे तक मतदान के आंकड़े 

राजसमंद  - 38.15 फीसदी 
नाथद्वारा  - 41.1 फीसदी 
भीम  - 40.33 फीसदी 
कुम्भलगढ़ -  40.0 फीसदी

11  बजे तक मतदान के आंकड़े 

राजसमंद  -  18.83 फीसदी 
नाथद्वारा  - 24.9 फीसदी 
भीम  - 24.65 फीसदी 
कुम्भलगढ़ - 22.9 फीसदी

व्यय पर्यवेक्षक ने किया दौरा

राजसमंद 25 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजसमन्द के लिये नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक द्वारा राजसमन्द की समस्त विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया गया। व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चारों विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त सहायक व्यय पर्यवेक्षक को निर्देशित कर उनके अधीन कार्यरत समस्त टीमों को सबन्धित बूथ पर होने वाले व्यय का निरीक्षण कर सम्बंधित अभ्यर्थियों के शेडो ऑब्जरवेशन रजिस्टर में व्यय को इन्द्राज करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal