युद्ध की आंच राजसमंद तक पहुँची: मार्बल माइंस और पाउडर प्लांट ठप

50 हजार मजदूरों पर संकट
 | 

राजसमंद 7 अप्रैल 2026। देश के साथ-साथ अब मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध का असर राजस्थान के राजसमंद जिले में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। यहां की मार्बल इंडस्ट्री, माइंस और पाउडर प्लांट बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि करीब 1000 माइंस, कारखाने और पाउडर प्लांट ठप होते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, राजसमंद की माइंस से निकलने वाला मार्बल वेस्ट पाउडर प्लांट में प्रोसेस होकर पाउडर के रूप में मोरबी भेजा जाता था, जहां टाइल्स और सिरेमिक उद्योग में इसका उपयोग होता है। लेकिन मोरबी में करीब 1000 गैस आधारित प्लांट बंद हो जाने से इसकी सीधी मार अब राजसमंद पर पड़ रही है।

स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि जिले में करीब 80 प्रतिशत पाउडर प्लांट बंद हो चुके हैं। इन प्लांट्स और माइंस पर पहले लगभग 50 हजार मजदूर कार्यरत थे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। अधिकांश मजदूर पलायन की ओर मजबूर हो रहे हैं, जबकि हर फैक्ट्री या माइंस पर पहले जहां 25 से 30 मजदूर काम करते थे, वहां अब केवल 1-2 मजदूर ही रखवाली के लिए बचे हैं।

उद्योग से जुड़े एसएमएस और छोटे व्यापारियों की हालत भी खराब होती जा रही है। वे बिजली बिल, मेंटेनेंस और अन्य खर्चों का भुगतान करने में असमर्थ हो रहे हैं। पूरे राजसमंद जिले में व्यापार पर इसका व्यापक असर देखा जा रहा है, जिससे आर्थिक गतिविधियां लगभग ठप हो गई हैं।

युद्ध के कारण उत्पन्न इस आर्थिक संकट ने राजसमंद की मार्बल इंडस्ट्री को गहरी चोट पहुंचाई है, और यदि जल्द हालात नहीं सुधरे, तो यह संकट और भी विकराल रूप ले सकता है।

#Rajsamand #RajasthanNews #UdaipurNews #MarbleIndustry #BreakingNews #IndiaNews #EconomicCrisis #WorkerCrisis #MiningIndustry #Morbi #TilesIndustry #RajasthanEconomy #LocalNewsRajasthan
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal