राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
Udaipur Times, Rajsamand News: राजसमंद विधायक जनसुनवाई केंद्र पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने क्षेत्रीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
पट्टा निर्माण, विद्युत पोलों की शिफ्टिंग, सड़क एवं सामुदायिक भवन निर्माण, पेयजल आपूर्ति, हैंडपंप स्थापना, पाइपलाइन विस्तार, सोलर पनघट स्थापना और भूमि आवंटन सहित विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंचों एवं वार्ड पंचों का अभिनंदन किया। पीपली आचार्यान के पूरणमल खटीक, बोरज के देवीलाल गायरी, देवपुरा के देवीलाल प्रजापत, पीपलांत्री के नवीन पालीवाल, मोरचना के तुलसीराम भील, मुण्डोल की पुष्पा देवी, पीपली अहिरान के भैरूलाल अहिर, भावा के तुलसीराम गायरी एवं सोनियाणा के नाथूलाल भील को जीत की बधाई देते हुए उन्होंने सभी के सफल कार्यकाल एवं ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास की कामना की।