राजसमंद जिला अस्पताल पहुंचीं विधायक दीप्ति माहेश्वरी, मरीजों से की सीधी बातचीत

 | 
rajsamand

Udaipur Times, Rajsamand News: 1 जून 2025। राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने राजकीय जिला चिकित्सालय राजसमंद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जांच रिपोर्ट की उपलब्धता, निःशुल्क पार्किंग व्यवस्था, आउटडोर में चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति, अनुपस्थित चिकित्सकों की सूचना प्रदर्शन और परिसर में पुलिस कर्मी की तैनाती जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों का संज्ञान लिया।  Rajsamand News

विधायक दीप्ति ने आउटडोर विभाग में रोगियों को टोकन व्यवस्था के माध्यम से सेवा देने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि मरीजों को व्यवस्थित एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधा मिल सके। Rajsamand News
 
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि पूर्व में किए गए औचक निरीक्षणों का सकारात्मक प्रभाव परिलक्षित हो रहा है और चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार आया है। उन्होंने महिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया तथा वहाँ भर्ती रोगियों से प्रत्यक्ष संवाद कर औषधियों की उपलब्धता, स्वच्छता की स्थिति एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। नर्सिंग अधीक्षक नानालाल कुमावत और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश रजत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Rajsamand News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News