राजसमंद विधायक ने बडारडा में विकास कार्यों का उद्घाटन किया

राजसमंद ज़िले की अन्य खबरे पढ़े Udaipur Times पर 
 | 
Rajsamand

News-राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने ग्राम पंचायत बडारडा में विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया

राजसमंद। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने ग्राम पंचायत बडारडा में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, बेहतर आवागमन, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था तथा सामुदायिक ढांचे को मजबूती मिलेगी।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि ग्राम पंचायत बडारडा और आसपास के गांवों में विकास को गति देने के लिए सड़कों, जल योजनाओं एवं सामुदायिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा और ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार आएगा।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बडारडा से फरारा रोड का शिलान्यास ₹8.00 करोड़ की लागत से किया गया, जिससे आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। साथ ही श्री भैरूनाथ जी मंदिर के पास सामुदायिक भवन का उद्घाटन ₹6.00 लाख की लागत से किया गया, जो सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। इसके अतिरिक्त कालबेलिया बस्ती तेजपुरिया में पाइपलाइन कार्य का उद्घाटन ₹5.00 लाख की लागत से किया गया, जिससे पेयजल सुविधा को मजबूती मिलेगी।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने आगे बताया कि बडारडा में जल योजना सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास ₹326.58 लाख की लागत से किया गया है, जिससे क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को स्थायी समाधान मिलेगा। वहीं देवाणा में सड़क एवं कॉजवे निर्माण का शिलान्यास ₹3.00 करोड़ की लागत से किया गया, जिससे बरसात के समय भी सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि ये सभी कार्य क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। यह प्रदेश सरकार की दूरदृष्टि एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति को नई गति मिलेगी।

उद्घाटन, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष गोपाल श्रीमाली, पंचायत समिति के सदस्य भावेश कुमावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर बागोरा, शेषमल कुमावत, वाणी राम कुमावत, राजवीर सिंह डुलावत, विक्रम सिंह ,मुकेश बागोरा, चंद्रकांत पालीवाल, चुन्नीलाल कुमावत, ग्रामवासी, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

#Rajsamand #Badarda #UdaipurTimes #RajasthanNews #RajsamandNews #DiptiMaheshwari #RuralDevelopment #InfrastructureDevelopment #RajasthanGovernment #UdaipurDivision