राजसमंद-11 अप्रैल 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर 

 | 
Rajsamand

News-पुलिस पर्यवेक्षक आईपीएस मंडल ने भीम और कुंभलगढ़ में ली पुलिस अधिकारियों की बैठक

राजसमंद। लोकसभा चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ एवं राजसमंद संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक आईपीएस श्री प्रमोद मंडल निरंतर क्षेत्र का दौरा कर शांतिपूर्ण एवं निर्भीक मतदान के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने भीम उपखंड कार्यालय में भी भीम, दिवेर और देवगढ़ के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय कुंभलगढ़ में भी सीओ सर्किल से संबंधित पुलिस अधिकारियों से चर्चा की।

अधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्होंने राजसमंद जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भय मुक्त मतदान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कानून संबंधित प्रमुख समस्याओं सहित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी ली। साथ ही संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों के बारे में भी पूछा। पुलिस अधिकारियों द्वारा पर्यवेक्षक को विश्वास दिलाया गया कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किया जाएगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News