Rajsamand-13 दिसंबर 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर

 | 
News from Rajsamand

News-आमेट का डिजिटल भू अभिलेख आमजन को आज होगा समर्पित

राजसमंद। मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से तहसील आमेट के सर्वे रिसर्वे कार्य उपरान्त नवीन डिजिटल भू.अभिलेख को शुक्रवार को आमजन को समर्पित किया जायेगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम प्रसारण हेतु तेरापंथ भवन आमेट में कैंप आयोजित किया जायेगा। यहाँ एलईडी के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, काश्तकारों की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रसारण किया जायेगा। कैम्प में आमेट तहसील के तैयार नवीन रिकॉर्ड को ई-धरती एवं भू-नक्शा पोर्टल पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा तथा इच्छुक काश्तकार को जमाबंदी व नक्शे की प्रति वितरित की जायेगी।

कैम्प में जनप्रतिनिधिगण व काश्तकारों को आमंत्रित किया जाकर सर्वे रिसर्वे प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी भू.प्रबंध एवं राजस्व कार्मिको द्वारा प्रदान की जायेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री किसान सम्मेलन का लाइव प्रसारण प्रदर्शित किया जायेगा। भू.प्रबन्ध विभाग द्वारा तैयार की गई वीडियो डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की जायेगी। कार्यकारी संस्था द्वारा नक्शा सर्वे रिसर्वे गाइडलाइन की एक एक प्रति एवं डीजीपीस मशीन को भी रखा जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News