राजसमंद-14 दिसंबर 2023 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर 

 | 
Rajsamand

News-न्यायाधीश ने किया बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण

दिनांक 13.12.2023 को अपर जिला एंव सेशन न्यायाधीश सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मनीष कुमार वैष्णव, ने राजकीय किशोर एवं बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  

श्री वैष्णव ने बताया कि वक्त निरीक्षण गृह में निरूद्ध बालकों को शिक्षिका श्रीमती अनिता कुमारी द्वारा अध्ययन करवाया जा रहा था, गृह में कुल 13 बालक आवासरत पाये गये, दिनांक 22.11.2023 को डॉक्टर श्री रोहित कटारिया द्वारा बालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना बताया सभी बालक स्वस्थ पाये गये। गृह में अग्नि से बचाव हेतु आपातकाल में सुरक्षा के लिए अग्निशमन यंत्र उपलब्ध है। 

बालकों के सर्दी से बचाव हेतु उचित प्रबंध करने तथा नहाने हेतु गर्म पानी की व्यवस्था उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय बालकों को दिये जाने वाले नाश्ते व भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। वार्ता करने पर बालकों ने सुरक्षा गार्ड के संबंध में शिकायत करने पर श्री वैष्णव द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सभी बालकों ने अपने प्रकरण में अधिवक्ता नियुक्त होना बताया व उनके मामलों में अधिवक्ता द्वारा पैरवी किया जाना बताया। वक्त निरीक्षण श्री विकास विजयवर्गीय, छात्रावास अधीक्षक उपस्थित मिले।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News