Rajsamand-14 जून 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर

 | 
News from Rajsamand

News-जलापूर्ति पाइप लाईनों के लीकेज दुरुस्त करने को लेकर सघन अभियान

राजसमंद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता ने कंपनी मैसर्स गोदारा इंटरप्राइजेज को निर्देश दिए हैं कि वर्षा ऋतु प्रारम्भ होने को है एवं शहरी जलापूर्ति पाईप लाईन यथा राइजिंग, वितरण एवं सर्विस कनेक्शन पाइप लाईनों के सभी लीकेज को आप अपने कार्मिकों द्वारा आगामी 2-3 दिवस में चिन्हित कराएं एवं इन्हें दुरूस्त करवाना सुनिश्चित करें ताकि वर्षा ऋतु के दौरान इन लीकेज बिन्दुओं से गंदे पानी की समस्या शहर में कहीं नहीं हो। उक्त फर्म द्वारा शहरी जलापूर्ति कांकरोली के संचालन एवं संधारण का कार्य किया जा रहा है।

फर्म को निर्देश दिए गए हैं कि वर्षा ऋतु के दौरान अतिरिक्त कार्मिक लगाकर कार्यक्षेत्र की पाइप लाइन लीकेज की निगरानी करें एवं इन्हें तुरन्त सही करवाना सुनिश्चित करें।

फर्म को यह भी निर्देश दिए हैं कि इन लीकेज बिन्दुओं जानकारी सहायक अभियंता उपखंड कांकरोली को देते रहें। ध्यान रहे यदि इन लीकेज को दुरूस्त करने में फर्म द्वारा कोई लापरवाही बरती जाती है तो अनुबंध की शर्तों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News