Rajsamand: एथलेटिक्स मीट एवं क्षेत्रीय जूडो ट्रायल का आयोजन

राजसमंद ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
News from Rajsamand

News-पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स मीट एवं क्षेत्रीय जूडो ट्रायल का आयोजन आज से 

राजसमंद 15 अप्रैल। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय राजसमंद में दिनांक 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स मीट एवं क्षेत्रीय स्तरीय जूडो ट्रायल का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय खेल आयोजन में नवोदय विद्यालय समिति जयपुर क्षेत्र के 28 विद्यालयों से आए छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है। प्रतिभागी छात्र-छात्राएं विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड इवेंट्स के साथ-साथ जूडो प्रतियोगिता में भी अपना कौशल प्रदर्शित करेंगे।

खेल गतिविधियों का संचालन विद्यालय के पुरुष शारीरिक शिक्षक रमेश बड़ाना एवं महिला शारीरिक शिक्षिका गीता डोकवाल के समन्वय में किया जाएगा। आयोजन की समस्त तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं ताकि प्रतिभागियों को एक सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक खेल वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।