Rajsamand-17 दिसंबर 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
News from Rajsamand

News-न्यायाधीश ने किया शिशु गृह का मासिक निरीक्षण

राघवेन्द्र काछवाल, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देशानुसार संतोष अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), राजसमंद द्वारा दिनांक 16.12.2024 को राजकीय शिशु गृह का मासिक निरीक्षण कर सफाई, आवास एवं अन्य व्यवस्थाओं का आकलन किया गया।    

अग्रवाल ने बताया कि वक्त निरीक्षण गृह में 02 शिशु आश्रयरत पाये गये, जिनमें 1 बालिका व 1 बालक है। गृह में बालक-बालिकाओं को अलग से रखने की व्यवस्था है, गृह में सुरक्षा हेतु अग्निशमन यंत्र लगा हुआ है। गृह में आवक-जावक रजिस्टर उपलब्ध है। गृह में स्नानघर, शौचालय व रसोईघर उपलब्ध है। 

डॉ. सारांश सबंल द्वारा दिनांक 12.12.2024 को शिशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा टीकाकरण समय अनुसार पूर्ण होना बताया। शिशु गृह की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। गृह में शिशुओं के उपयोग हेतु पर्याप्त मात्रा में राशन, कपड़े व अन्य दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना बताया। पालना गृह कार्यशील अवस्था में पाया गया। वक्त निरीक्षण प्रकाश चन्द्र साल्वी समन्वयक तथा आया दुर्गा देवी उपस्थिति मिली।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News