Rajsamand:20 अप्रैल तक भर सकेंगे केंद्रीय खेल कूद प्रशिक्षण शिविर के आवेदन

राजसमंद ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर

 | 
News from Rajsamand

खेल कूद प्रशिक्षण शिविर

राजसमंद 17 मार्च 2025। खेल विभाग एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में 65वा केंद्रीय आवासीय खेल कूद प्रशिक्षण शिविर आबू पर्वत में दिनांक 21 मई से 10 जून 2025 तक हैंडबॉल, वॉलीबॉल, बॉस्केटबॉल, एथलेटिक्स व तीरंदाजी खेलों में बालक व बालिका वर्ग में आयोजित किया जाएगा।

साथ ही जयपुर में फुटबॉल, क्रिकेट, जिम्नास्टिक, जूडो, हॉकी, कुश्ती, कबड्डी, भारोत्तोलन, खो खो, साइक्लिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, विशु और तैराकी खेलों में दिनांक 19 मई से 8 जून तक आयोजित किया जाएगा।

उक्त प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। जिला खेल अधिकारी धर्म देव सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को दिनांक 20 अप्रैल 2025 तक निर्धारित फॉर्म भरकर जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र कार्यालय, बालकृष्ण स्टेडियम, कांकरोली राजसमंद में जमा कराना होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News