राजसमंद-20 मार्च 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से सबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर 

 | 
Rajsamand

News- 31 मार्च और 1 अप्रैल को प्राप्त नहीं किए जाएंगे नामांकन पत्र

राजसमंद 20 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत लोकसभा सामान्य निर्वाचन के द्वितीय चरण में नामांकन पत्र 28 मार्च 2024 से 4 अप्रैल 2024 तक प्राप्त किए जाएंगे।  31 मार्च 2024 को रविवार का अवकाश होने एवं 1 अप्रैल 2024 (सोमवार) को वार्षिक बैंक खाता बंद होने के कारण सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में 31 मार्च और 1 अप्रैल को नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे।

News-ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन और राजनीतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न

राजसमंद 20 मार्च। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोकसभा चुनाव को लेकर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ. भंवर लाल, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) नरेश बुनकर ने रेंडमाइजेशन के बाद राजनीतिक दलों से चर्चा करते हुए आचार संहिता के प्रावधानों, नॉमिनेशन, मतदाताओं द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अंतिम तिथि आदि को लेकर विस्तार से चर्चा की एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया। रेंडमाइजेशन से पूर्व राजनीतिक दलों को रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया समझाई गई।

तत्पश्चात जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों भीम, कुंभलगढ़, राजसमंद एवं नाथद्वारा को मतदान केंद्रों की संख्या अनुसार आरक्षित सहित बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट का आवंटन किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार कुल 989 मतदान केंद्रों को 989 बीयू, 989 सीयू, 989 वीवीपैट का आवंटन किया गया। इसके अलावा 196 बीयू, 196 सीयू, 285 वीवीपैट आरक्षित की गई।

News-न्यायाधीश ने किया वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण

राजसमंद, 20 मार्च । सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा राघवेन्द्र काछवाल अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देशानुसार मनीष कुमार वैष्णव सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद द्वारा अवैयरनेस मॉड्यूल फॉर सीनियर सिटीजन्स के तहत वृद्धाश्रम मोही का निरीक्षण किया गया।

वैष्णव ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए तैयार अवैयरनेस मॉड्यूल फॉर सीनियर सिटीजन्स के तहत नालसा योजना 2016 (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं) के अंतर्गत आने वाले संवैधानिक व विधिक अधिकारों के बारे में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को जानकारी दी। साथ ही निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। वक्त निरीक्षण कुल 05 वृद्धजन उपस्थित मिले, वृद्धजनों को मीनू अनुसार समय पर भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है, वृद्धजनों ने भोजन तथा अन्य सुविधाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया।

बिछोने के चद्दर व तकिये नियमित अंतराल में धुलवाने तथा बिस्तरों को धूप में रखने के निर्देश दिए। गृह में वृद्धजन पुरूषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग कमरों की व्यवस्था है तथा वृद्धजनों हेतु प्राथमिक उपचार किट तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु अग्निशमन यंत्र भी लगा हुआ है।

वृद्धजनों के मनोरंजन हेतु गृह में टीवी लगी हुई है। चिकित्सक द्वारा दिनांक 02.03.2024 को वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी वृद्धजन वृद्धावस्था जनित बीमारी के अलावा स्वस्थ हैं। निरीक्षण के समय वृद्धाश्रम प्रभारी श्री रौनक भट्ट उपस्थित रहे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News