राजसमंद-22 दिसंबर 2023 की प्रमुख खबरे


राजसमंद-22 दिसंबर 2023 की प्रमुख खबरे 

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर  

 
Rajsamand

News-जल शक्ति अभियान 'कैच द रैन' की केन्द्रीय नोडल अधिकारी ने ली बैठक

राजसमन्द, 22 दिसम्बर। जल शक्ति अभियान कैच द रैन की केन्द्रीय नोडल अधिकारी हेना उस्मान तथा केन्द्रीय तकनीकी अधिकारी डॉ. जयपाल गर्ग द्वारा जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राहुल जैन के साथ जिला कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक कर अभियान के सभी इन्टरवेन्शन में योजना से जुड़े विभागों जैसे वाटरशेड, कृषि, भू-जल, महानरेगा, वन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की प्रगति पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी कार्यों को ऑनलाईन पोर्टल पर अपलोड कर जिले की उपलब्धियों को दर्शाने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किये।

बैठक के दौरान अधीक्षण अभियन्ता वाटरशेड सी.पी. बागड़ी द्वारा पीपीटी प्रदर्शन के माध्यम से जिले में हो रहे जल संरक्षण कार्यों, प्री व पोस्ट मॉनसून में भू-जल स्थिति के साथ जल जीवन मिशन में निर्मित जल स्त्रोत के स्थायित्व के लिए भू-जल पुनर्भरण हेतु किये जा रहे कार्यों के बारे में अधिकारियों को अवगत करवाया। बैठक से पहले केन्द्रीय नोडल अधिकारियों द्वारा जल जीवन मिशन अन्तर्गत ग्राम पंचायत सेमा में किये गये कार्यों को पुनरावलोकन कर मॉनसून पूर्व व मॉनसून पश्चात् भू-जल स्तर तथा जल वितरण पर तुलनात्मक जानकारी प्राप्त करते हुए जनप्रतिनिधि व समुदाय के साथ अनुभव साझा किया।

सेमा सरपंच संदीप श्रीमाली द्वारा जल जीवन मिशन अन्तर्गत निर्मित खुला कुआ, स्त्रोत स्थायित्व कार्य, हैण्डपंप में भू-जल पुनर्भरण हेतु निर्मित वर्षा जल संरक्षण संरचना, विद्यालय भवन में निर्मित छत वर्षा जल संरक्षण संरचना, कार्यरत घरेलू जल संबंध तथा ग्रे वाटर प्रबंधन हेतु भू-जल पुनर्भरण के लिए निर्मित सोख्ता गड्डा के बारे में अधिकारियों को जानकारी प्रदान की।

समीक्षा बैठक उपरान्त दल द्वारा ग्राम गवारड़ी में निर्मित अमृत जल सरोवर कार्य का निरीक्षण किया गया। उक्त समीक्षा बैठक में जिला वन अधिकारी, अधीक्षण अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उप निदेशक कृषि विभाग, जन सम्पर्क अधिकारी, भू-जल वैज्ञानिक, नेहरू युवा केन्द्र प्रतिनिधि, एचआरडी सलाहकार, स्वच्छ भारत मिशन समन्वयक, अधिशाषी अभियन्ता जिला परिषद्, अधिशाषी अभियन्ता नगर परिषद्, सहायक अभियन्ता वाटरशेड व जल संसाधन विभाग आदि उपस्थित रहे।

News-जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत निम्न उपलब्धियां

जिले में दर्ज प्रकरण

  • पुलिस थाना नाथद्वारा प्रार्थीया श्रीमती रूची टांक निवासी धानीन, पी.एस. चारभुजा जिला राजसमन्द ने विरूद्व श्री विनित पिता कन्हैयालाल जी मेवाडा उम्र 38 वर्ष निवासी चौपासनी रोड जोधपुर द्वारा प्रार्थीया को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडीत कर दहेज की मांग करने की रिपोर्ट दी जिस पर प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।
  • पुलिस थाना भीम पर प्रार्थी लोकेन्द्रसिह रावत निवासी पडाव भीम ने मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 30 एसजेड 6639 का चालक द्वारा वाहन का गफलत व लापरवाही पुर्वक चला पैदल चल रहे व्यक्ति के टक्कर मार एक्सीडेन्ट करने की रिपोर्ट दी जिस पर प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।
  • पुलिस थाना कांकरोली पर प्रार्थी अल्ताफ मंसुरी निवासी संतोषीनगर जलचक्की कांकरोली ने जुनेद पिता करीम भाई उर्फ राजु भाई निवासी भीलमगरी कांकरोली व अन्य दो व्यक्ति के विरूद्व अभियुक्त द्वारा प्रार्थी को रास्ते जाते हुये को रोक कर मारपीट करने की रिपोर्ट दी जिस पर प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।
  • पुलिस थाना केलवाडा पर हिराराम भील उम्र 55 साल निवासी बारिण्ड थाना केलवाडा ने विरूद्व अज्ञात ट्र्रेक्टर चालक द्वारा तेज गती गफलत व लापरवाही पूर्वक ट्रेक्टर चला कर प्रार्थी के भतीजे के टक्कर मार दुर्घटना कारीत करना जिससे उसकी मृत्यु हो जाने की रिपोर्ट दी जिस पर प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।

धारा 107-151 व 109 सीआरपीसी में गिरफ्तार व्यक्ति 

  • थानाधिकारी काकंरोली ने 1. गणेशलाल पिता किसना गुर्जर उम्र 62 साल निवासी सोनियाणा पुलिस थाना कांकरोली 2. रूपलाल पिता किसना गुर्जर उम्र 65 साल, 3. मोहनलाल पिता किसना गुर्जर उम्र 50 साल व 4.दिलीप पिता रूपलाल गुर्जर उम्र 30 साल निवासीयान सोनियाणा पुलिस थाना कांकरोली 5. जुनेद पिता मोहम्‍मद पठान उम्र 21 साल निवासी जलचक्‍की थाना कांकरोली को शांती भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।
  • थानाधिकारी देवगढ़ ने 1. सुरज कुमार पिता डालुराम वाल्‍मीकि उम्र 22 साल निवासी लालपुरा पुलिस थाना भीम 2. रितेश कुमार उर्फ रितु पिता सुरेशचन्‍द्र वाल्‍मीकि उम्र 23 साल निवासी खैरावड़ी काछबली पुलिस थाना देवगढ़ 3. बबलु हरिजन पिता कैलाश वाल्‍मीकि उम्र 21 साल निवासी आकड़सादा पुलिस थाना आसीन्‍द 4. राहुल सिंह पिता देवीसिंह रावत उम्र 18 साल निवासी काछबली खैरावड़ी पुलिस थाना देवगढ को  शांती भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

जिले में दर्ज प्रकरणों में गिरफ्तार मुल्जिम

  • थानाधिकारी देलवाड़ा ने बबलु उर्फ रविशंकर पिता गोविन्दराम खटीक उम्र 49 साल निवासी खटीक मोहल्ला घासा थाना घासा जिला उदयपुर को प्रकरण संख्या 146/2023 धारा 19/54 आबकारी एक्ट मे गिरफ्तार किया।
  • थानाधिकारी रेलमगरा ने किशनलाल पिता उदयराम गाडरी उम्र 32 साल निवासी पछमता थाना रेलमगरा व सलीम खां पठान पिता रमजु खा उम्र 50 साल निवासी चाम्‍पाखेडी थाना रेलमगरा को 241/23 धारा 379 भादस में गिरफ्तार किया।
  • थानाधिकारी देवगढ़ ने 1. चिमन सिंह पिता किशन सिंह रावत उम्र 22 साल निवासी बांसा पुलिस थाना चारभुजा 2. प्रेमसिंह पिता मोती सिंह रावत उम्र 24 साल निवासी बांसा पुलिस थाना चारभुजा 3. मुकेश नाथ उर्फ लोकेश पिता बन्‍नानाथ रावल उम्र 19 साल निवासी झुठागुड़ा पुलिस थाना दिवेर को 448/23 में गिरफ्तार किया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal