Rajsamand-22 जुलाई 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
News from Rajsamand

News-योजनाओं में अधिकाधिक प्रगति सुनिश्चित करें, पौधारोपण महाअभियान को सफल बनाएं :जिला कलक्टर

राजसमंद। जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार दोपहर साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे और जिले की विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में एडीएम नरेश बुनकर, जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी अर्चना बुगालिया आदि उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि राज्य सरकार के संपर्क पोर्टल पर दर्ज सभी शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जाए। शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिकायतों को लंबित रखने वाले विभागों को तुरंत निस्तारण करने की बात कही। कलक्टर ने सभी विभागों को तुरंत प्रभाव से ई-फाइल पोर्टल पर लंबित फाइलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज या फाइल का निपटान शीघ्रता से किया जाए।

जिला कलक्टर ने अधिकाधिक पौधारोपण करने पर जोर दिया और सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने सभी सरकारी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक आमजन तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने कार्यों को गंभीरता और समर्पण के साथ निभाएं और जिले की समृद्धि में अपना योगदान दें। इसके साथ ही बजट घोषणाओं की प्रगति पर भी चर्चा की। बैठक में विभिन्न विभागों संबंधी समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News