Rajsamand-24 अगस्त 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
News from Rajsamand

News-विधायक दीप्ति ने झरनेश्वर महादेव पर किया रूद्राभिषेक अनुष्टान

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने पवित्र श्रावण मास में आयोजित रूद्राभिषेक के पूर्णानुष्ठान में भाग लिया। खमनोर कस्बे के समीप अरावली की सुरम्य पर्वत घाटी में डाबुन ग्राम के निकट भगवान भोलेनाथ का मनोरम मंदिर स्थित है। यहां पर झरनेश्वर महादेव का दुध, जल एवं कमल पुष्पों को साथ विद्वान पंडितो द्वारा किए जा रहे मंत्रोच्चारण के मध्य रूद्राभिषेक किया। स्व. श्रीमती किरण माहेश्वरी की इस दिव्य मंदिर में प्रगाढ़ आस्था थी। प्रत्येक श्रावण मास में वे यहां पर रूद्राभिषेक करवाती थी। विधायक दीप्ति ने अपनी स्वर्गीय माता की इस परम्परा को बनाए रखा।

रूद्राभिषेक में पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश श्रीमाली, अभिषेक श्रीमाली, यशवंत श्रीमाली, विनोद श्रीमाली, ललित श्रीमाली, प्रिंस श्रीमाली, आशुतोष श्रीमाली ने सस्वर मंत्र पाठ के साथ रूद्राभिषेक अनुष्ठान विधि पूर्ण करवाई। झरनेश्वर रूद्राभिषेक समारोह में आदेश गौशाला प्रमुख गिरीश पालीवाल, राजसमन्द प्रधान अरविन्द सिंह राठौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र श्रीमाली एवं गीता श्रीमाली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों ने भाग लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News