Rajsamand-24 नवंबर 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढें Udaipur Times पर 
 | 
News from Rajsamand

बार एसोसिएशन के सेमिनार में न्यायाधिपति फरजंद अली और कुलदीप माथुर ने की शिरकत

उच्च न्यायालय, जोधपुर के न्यायाधिपति फरजंद अली और न्यायाधिपति कुलदीप माथुर ने शनिवार को राजसमंद के भिक्षु निलयम में बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित सेमिनार में शिरकत की। 

कार्यक्रम में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी भी पहुंची जिन्होंने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में दोनों न्यायाधिपतिगण का बार एसोसिएशन द्वारा स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंच पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राघवेंद्र काछवाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार पाराशर, सचिव ऋषि राज पालीवाल मौजूद रहे। 

सेमीनार में विभिन्न कानूनी व प्रशासनिक विषयों, न्याय और न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने, ई फाइलिंग प्रणाली, साइबर क्राइम लॉ, न्यायालयों के समक्ष चुनौतियों, आवश्यकताओं, बीएनएस, बीएनएसएस, बीएसए, तकनीक की उपयोगिता, न्याय प्रणाली में नवाचारों, न्याय प्रणाली की हर व्यक्ति तक पहुँच सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए और मंच से उदभोदन प्रस्तुत किए गए। भीम थानाधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने साइबर अपराधों को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। सिस्टम ऑफिसर मनीष जैन ने ई फ़ाइल, डॉ सत्येन्द्र सिंह सांखला ने नए कानून पर जानकारी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार पाराशर, सचिव ऋषि राज पालीवाल, उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष मानसिंह राठौड़, संयुक्त सचिव सुरेश सी आमेटा, पुस्तकलायाध्यक्ष लक्ष्मण गुर्जर, विकास मंत्री फिरोज खान, खेल एवं संस्कृति मंत्री मुकेश दाधीच, कार्यकारिणी सदस्य अतुल के पालीवाल, रवींद्र पगारिया, ललित साहू, बाबू लाल माली, विजयश्री सहित अन्य अधिवक्ता आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह कार्यक्रम न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और सेमिनार के अन्य प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी साबित हुआ।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News