राजसमंद -26 अक्टूबर 2023 की प्रमुख खबरे


राजसमंद -26 अक्टूबर 2023 की प्रमुख खबरे 

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर

 
Rajsamand

News-रैन बसेरा का किया निरीक्षण व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देश दिए

देवगढ स्थित रैन बसेरे का सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजसमंद श्री मनीष कुमार वैष्णव द्वारा दिनांक 26.10.2023 को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। 

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजसमंद श्री वैष्णव ने बताया कि रैन बसेरे में यात्रियों के लिए प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध नही था। पानी का कैंपर उपलब्ध था। चद्दर अत्यन्त गंभीर हालात में पाये गये एवं सफाई व्यवस्था भी संतोष जनक नही थी। चद्दर लम्बे समय से नही धुले हुए पाये गये।

सीसीटीवी व मनोरंजन हेतु टीवी कार्यशील अवस्था में नही पाये गये, आपातकाल में सम्पर्क हेतु सम्पर्क सूची व अग्नि से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र भी उपलब्ध नही पाया गया। वक्त निरीक्षण कोई व्यक्ति आश्रयरत नही था। रैन बसेरे के कार्मिक द्वारा गीले कपडे सुखाना पाया गया। रैन बसेरे का कार्मिक रैन बसेरे में बिस्तर सेट उपलब्धता के बारे में बताने में असमर्थ रहा। 

महिलाओं और पुरुषो के लिए अलग-अलग स्नानागार एवं शौचालय बने हुए। यात्रियो के लिए गर्म पानी की व्यवस्था उपलब्ध नही थी। रैन बसेरा नगरपालिका के पीछे वाले हिस्से में बना हुआ है इसके सम्बन्ध में उचित प्रसार नही होना पाया गया। 

श्री वैष्णव ने रैन बसेरे में पाई गई गंभीर अनियमितताओं व स्वच्छता की अनदेखी को अत्यन्त गंभीरता से लिया और गंभीर नाराजगी व्यक्त की। उनके द्वारा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए नगरपालिका को निर्देशित करते हुए 7 दिवस के भीतर व्यवस्था में सुधार कर पालना रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु लिखा। जिला कलक्टर को भी रैन बसेरे में पाई गई गंभीर अनियमितताओं एवं अव्यवस्थाओं के बारे में अवगत करवाया गया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal