राजसमंद-28 मार्च 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर उदयपुर टाइम्स पर
 | 
Rajsamand

News-आज से 4 अप्रैल तक दाखिल होंगे नामांकन
31 मार्च और 1 अप्रैल को रहेगा अवकाश 

राजसमंद 28 मार्च 2024। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत लोकसभा निर्वाचन के द्वितीय चरण में राजसमंद लोकसभा सीट हेतु नामांकन पत्र गुरुवार 28 मार्च 2024 से 4 अप्रैल 2024 तक सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट में आरओ द्वारा प्राप्त किए जाएंगे। 

31 मार्च 2024 को रविवार का अवकाश होने एवं 1 अप्रैल 2024 (सोमवार) को वार्षिक बैंक खाता बंद होने के कारण सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। 31 मार्च और 1 अप्रैल को नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे।

News-नाथद्वारा पुलिस द्वारा 3 स्थायी वारंटी किये गिरफ्तार

आगामी लोक सभा चुनावो के मध्यनजर जिले मे स्थायी वांरटी, भगौडो की धरपकड हेतु मनीष त्रिपाठी जिला पुलिस अधीक्षक राजसमंद एवं महेन्द्रकुमार पारीक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजसमंद के निर्देशन मे एवं दिनेश सुखवाल पुलिस उप अधीक्षक वृत नाथद्वारा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी लीलाधर मालवीय मय टीम द्वारा भरसक प्रयास कर क्षेत्र में अलग अलग तीन टीमे गठीत कर दबिश देकर दिनांक 27.03.2024 को 3 स्थायी वारंटीयो को गिरफ्तार किया। 

उक्त वारंटीयो के विरूद्व विभिन्न न्यायालय मे प्रकरण जैर ट्रायल होकर पेशी पर उपस्थित नही हो रहे थे। आज इन्हे न्यायालय मे पेश किया गया।

गिरफ्तार वांरटियो के नाम पता 

1. भरत सिंह पिता धनसिंह निवासी सरदारपुरा थाना नाथद्वारा जिला राजसमंद।
2. विक्रमसिंह पिता पर्वत सिंह निवासी उठारडा थाना नाथद्वारा जिला राजसमंद ।
3. प्रहलाद सिंह पिता गुलाब सिंह निवासी स्वरूपपुरा थाना नाथद्वारा जिला राजसमंद।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News