Rajsamand-5 जून 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे Udaipur Times पर

 | 
News from Rajsamand

News-गुरुवार को रिछेड़ में होगी रात्रि चौपाल

राजसमंद, 5 जून। गुरुवार 6 जून को शाम 7 बजे कुंभलगढ़ उपखंड के गढ़बोर तहसील के ग्राम रिछेड़ में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान करेंगे। 

रात्रि चौपाल से पूर्व वे गाँव का निरीक्षण कर समस्याओं की जानकारी भी लेंगे। रात्रि चौपाल में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, सड़क सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News