राजसमंद-7 दिसंबर 2023 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर 

 | 
News from Rajsamand

News-9 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत 

आगामी 9 दिंसबर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के संबंध में श्रीमान् अध्यक्ष महोदय तालुका विधिक सेवा समिति, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नाथद्वारा श्री प्रेमप्रकाश जीनगर ने बताया कि श्रीमान् अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं सेशन न्यायाधीश महोदय राजसमन्द श्री आलोक सुरोलिया के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 09.12.2023 (द्वितीय -शनिवार) को नाथद्वारा मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। 

उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में दाण्डिक अपराध, अन्तर्गत धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, धन वसुली के प्रकरण, पारिवारिक विवाद (तलाक को छोड़कर), एम.ए.सी.टी. प्रकरण, श्रम एवं नियोजन संबंधित विवाद अन्य सिविल मामलें (जिनमें ओ.डी.आर. से निस्तारण संभव हो) एवं बैंकों, बी.एस.एन.एल. तथा विद्युत विभाग आदि से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जायेगा।

श्रीमान् अध्यक्ष महोदय ने बताया कि अधिवक्तागण, पक्षकारान् एवं न्यायालय के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। अधिवक्तागण अधिक से अधिक संख्या में प्रकरण उक्त लोक अदालत में रखवाये एवं उक्त लोक अदालत से पूर्व ही अपने अपने प्रकरण जिनमें राजीनामा होने की संभावना है उन प्रकरणों को लोक अदालत से पूर्व ही प्री काउंसलिंग हेतु भी रखवाये जिससे लोक अदालत से पूर्व ही प्रकरणों का राजीनामें से निस्तारण किया जा सके।

इसके साथ ही अध्यक्ष महोदय ने आमजन से भी अपील की कि पक्षकारा संबधित न्यायालय में अपने अपने प्रकरण को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखने का अनुरोध कर सकते है एवं वे न्यायालय में लम्बित उक्त प्रकृति के प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रखवाकर राजीनामा के माध्यम से इनका यथाशीघ्र निस्तारण करवा सकते है जिससे समय व धन की बचत होगी तथा प्रकरणों का अंतिम रूप से निस्तारण हो सकेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News