Rajsamand-7 जून 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
News from Rajsamand

News -11 जून तक ज़िले में हल्की वर्षा का अनुमान 

राजसमंद  7 जून 2024 । ज़िले में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग की तरफ से थोड़ी राहत देने वाली खबर आई है।  ज़िले में आगामी दो तीन दिनों में न सिर्फ तापमान में कमी आएगी बल्कि आसमान में हल्के बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा का भी अनुमान जताया गया है। 

मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आगामी दिनों में हल्की वर्षा व हल्के बादल रहने की संभावना है। हवा की गति 13 से 20 किलोमीटर प्रति घण्टा के वेग से उत्तर-पश्चिम से दक्षिण पश्चिम चलने तथा अधिकतम तापमान 38.8 से 43.6 एवं न्यनतम 25.4 से 28.1 डिग्री से. रहने के साथ सापेक्ष आर्द्रता 48 से 73 तथा न्यूनतम 20 से 39 प्रतिशत रहने की सम्भावना है।

मौसम विभाग की माने तो 9 जून से 11 जून तक तापमान में गिरावट हो सकती है।  यह सम्भावना उदयपुर संभाग के सभी ज़िलों जिसमे मुख्यालय उदयपुर समेत चित्तौडग़ढ़, राजसमंद तथा भीलवाड़ा में बनी रहेगी।

News-विद्युत कटौती

राजसमन्द 6 जून । एवीवीएनएल के सहायक अभियंता के.सी. खटीक ने बताया कि 7 जून 2024 को 33 के.वी. नाथ द्वारा फीडर से संबंधित 33/11 के.वी. जी.एस.एस. गायरियावास, पीपरडा और फरारा से जुड़े हुए संबंधित गांव की विद्युत आपूर्ति प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बाधित रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News