Rajsamand: माय ऑफिस-क्लीन ऑफिस अभियान

राजसमंद ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर

 | 
News from Rajsamand

News-शनिवार-रविवार को होगा माय ऑफिस-क्लीन ऑफिस अभियान का आयोजन

राजसमंद जिले में वंदे गंगा अभियान की कड़ी के रूप में जिला प्रशासन द्वारा पहल करते हुए 7 जून एवं 8 जून को "माय ऑफिस-क्लीन ऑफिस” गतिविधि का आयोजन किया जाएगा। शनिवार और रविवार को सुबह कार्यालय खुलेंगे और कर्मचारी यहाँ पहुँच कर श्रमदान कर कार्यालय एवं आस-पास के परिसर की सफाई करेंगे। जिला कलक्टर ने अभियान की सफल क्रियान्विति के लिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, समस्त उपखंड अधिकारियों एवं समस्त पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। 

गतिविधि हेतु ब्लॉक नॉडल अधिकारी उपखंड अधिकारी एवं सहायक नॉडल अधिकारी ब्लॉक में संबंधित विकास अधिकारी एवं नगर परिषद, नगर पालिकाओं मे संबंधित आयुक्त, अधिशाषी अधिकारी रहेंगे।

कलक्टर ने निर्देश दिए हैं कि समस्त शहरी एवं ग्रामीण सरकारी कार्यालयों एवं भवनों में अधिकारियों, कार्मिकों के स्वैच्छिक श्रमदान से "सफाई अभियान" आयोजित किया जाकर सफाई से पूर्व एवं सफाई के पश्चात के हाई रेजुलेशन के फोटोग्राफ भिजवाया जाना सुनिश्चित करावें।

News-दिवेर में हुई रात्रि चौपाल बनी ग्रामीणों का सहारा, मौके पर ही मिली राहत

राजसमंद। राज्य सरकार द्वारा रात्रि चौपालों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा रहा है। पंचायत समिति भीम अंतर्गत ग्राम पंचायत दिवेर में आयोजित हुई रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका त्वरित समाधान किया। इस दौरान एडीएम नरेश बुनकर, जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा, उपखंड अधिकारी दूदाराम, विकास अधिकारी सहित समस्त ब्लॉक एवं ग्राम स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

कलक्टर को अपनी समस्याएं बताने के लिए इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने मुखर रूप से स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली तथा राजस्व से संबंधित विभिन्न समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रखीं। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए तथा यथासंभव समस्याओं का तत्काल समाधान भी किया गया। रात्रि चौपाल में आए 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन को मौके पर ही प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के कार्ड प्रदान किए गए जिसके बाद अब ये सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में निशुल्क उपचार ले सकेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना तथा आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाना था। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को चाहिए कि वह फील्ड में जाकर समस्याओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करे और उनकी प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करे।