राजसमंद-8 मार्च 2024 की प्रमुख खबरे


राजसमंद-8 मार्च 2024 की प्रमुख खबरे 

राजसमंद ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर 

 
News from Rajsamand

News-ड्राइविंग टेस्ट उत्तीर्ण करने वाली महिलाओं को भेंट किए हेलमेट

राजसमंद 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर परिवहन विभाग द्वारा महिला आवेदकों का ड्राइविंग टेस्ट लिया गया जिसमें कुल 25 महिलाओं ने आवेदन किया। इसमें 15 महिलाओं द्वारा दुपहिया वाहन के ड्राइविंग टेस्ट को उत्तीर्ण किया जिन्हें जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा द्वरा हेलमेट वितरित किए गए।

डॉ. शर्मा द्वारा बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर परिवहन विभाग द्वारा महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ड्राइविंग टेस्ट को उत्तीर्ण करने वाली महिलाओं को वाहन डिलरों आकाश गंगा, लविश होण्डा, बोहरा ऑटोमोबाईल्स, एस.एन. बजाज, गणेश मोटर्स टी.वी.एस. के सोजन्य से हेलमेट वितरित किए गए। 

इस दिवस पर पर अर्चिता जोशी, पुनम चौधरी, कृष्णा कुमारी, उषा मेवाड़ा, खुशी पगारिया, दिपीका वैष्णव, भगवन्ती मेनारिया, मुन्ना मेनारिया, रेखा मेनारिया, सुमित्रा मेनारिया, कविता मेनारिया, चंन्द्रा पालीवाल, अनिता कुमावत, यज्ञा जांगिड़ ने उतकृष्ट प्रदर्शन कर ड्राइविंग टेस्ट को उत्तीर्ण किया। डीटीओ ने बताया कि महिलाएं समय से पूर्व ही कार्यालय में पहुंच गई एवं जब घुंघट ओढे महिलाओं ने दुपहिया वाहन चलाया तो सभी आगन्तुक हैरान हो गए।

इस अवसर पर कार्यालय के रोहित सिंह सोलंकी, अनिता पंवार, गोपीलाल सालवी, सुदर्शन भटनागर, बनवीर सिंह राठोड़, सूर्यभान सिंह चौहान, लक्ष्मीनारायण सैनी, शान्ति लाल, मोहन सिंह, लक्ष्मी देवी एवं महिला आवेदकों के परिजन उपस्तिथ रहे। डॉ. शर्मा द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की पालना हेतु शपथ दिलवाई गई एवं चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए आमजन से अपील की।

News-जिला परिषद सभागार में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

राजसमंद। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला परिषद सभागार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।जिला कलक्टर द्वारा हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट से जागरूकता रैली को रवाना किया गया। जागरूकता रैली में साथिन, बालिकाएं, महिलाएं, प्लान इंडिया से आये सभी लोगों ने भाग लिया। जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से होती हुई तक ढोल नगाड़ों, नारों के साथ जिला परिषद पहुंची रैली में महिलाएं नाचती गाती जिला परिषद पहुंची।

सहायक निदेशक रश्मि कौशिश द्वारा अतिथियों का स्वागत किया जिसमें जिला प्रमुख रतनी देवी, जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रवीन्द्र तोमर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हेमन्त बिंदल, जिला कोषाधिकारी विशाल अग्रवाल, जिला परिवहन अधिकारी डॉ कल्पना शर्मा, राजीविका डीपीएम सुमन अजमेरा, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग नंद लाल मेघवाल, सामाजिक कार्यकर्ता रीता पालीवाल एवं लेखिका कुसुम अग्रवाल मौजूद रहे।

सहायक निदेशक कौशिश द्वारा बताया गया कि महिला अधिकारिता द्वारा महिलाओं का जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप सें सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। जो महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबुती प्रदान करती है।

साथिनो द्वारा चेतना गीत ‘बेना चेत सके तो चेत’ गाया गया। घाटी ग्राम की साथिन उषा रेगर के द्वारा कविता ‘नारी तु महान है’ प्रस्तुत की गई। सखी वन स्टॉप सेंटर से ‘तु कितनी अच्छी है, तु कितनी भोली है’ गाना गाया गया। महिलाओं के द्वारा गीत एवं भजन प्रस्तुत किये।

जिला कलक्टर द्वारा महिला दिवस पर बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अपनी पूंजी को अपनी बालिका की शिक्षा के क्षेत्र में खर्च करे जिससे बालिका व महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक स्तर में सुधार हो सके व बेटियां शादी के बाद भी जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपने माता-पिता की देखभाल योगदान देने में सफल रहती हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि बेटा व बेटी में फर्क न करते हुए दोनों को समान समझना चाहिए।

जिला प्रमुख रतनी देवी ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नही रहे व अवसर मिलने पर अपना हुनर व कला प्रदर्शन कर आगे बढ़ सकती है। जिला प्रमुख द्वारा बताया गया कि वे स्वयं एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं एवं जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करते हुए इस मुकाम पर हैं।

जिला परिवहन अधिकारी डॉ कल्पना शर्मा द्वारा बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च के अवसर पर जिन महिलाओं का लाइसेंस बना है उनको हेलमेट दिया जायेगा एवं जिन महिलाओं का लाइसेंस नहीं बना है उन महिलाओं का लाइसेंस 08 मार्च को बनाया जाएगा।

प्लान इंडिया से सुरेन्द्र नाथ नायक एवं टीम से अर्पिता ने बताया कि प्लान इण्डिया एक संगठन है जो बच्चो के कल्याण और विकास के साथ-साथ पूरे भारत में लड़कियों, बालिकाओं एवं महिलाओं के लिये समानता को बढावा देने के लिये समर्पित है।

पश्चात प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक साथिन को 5000/- रु मोमेंटो एवं ओढनी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। राजसमन्द जिले में बालिका शिक्षा में शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने वाले जिले के 9 स्कूलों के 10वीं एवं 12वीं कक्षा में जिले में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाली एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं 5000/- रू का चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राजीविका में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग से माता यशोदा पुरस्कार प्रदान किये। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 5100/- व सहायिका को 2100/- की राशि, मोमेटो प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत सीएचसी, पीएचसी को सम्मानित किया गया।

प्लान इंडिया संस्थान द्वारा माता एवं शिशु के हित में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु 7 सदस्यों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को समाप्ति की और बढाते हुए शपथ ग्रहण करवाई गई एवं सभी का धन्यवाद करते हुए भोजन पैकेट देकर आभार व्यक्त किया।

महिला वाहन चालकों के लिए 8 मार्च का दिन होगा खास 

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला वाहन चालकों के लिए परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने अनूठी पहल की है। परिवहन आयुक्त डॉ मनीषा अरोड़ा ने आदेश जारी किया है कि महिला दिवस पर समस्त परिवहन कार्यालयों में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए केवल महिला आवेदकों का ड्राइविंग टेस्ट लिया जायेगा।

जिला परिवहन अधिकारी डॉ कल्पना शर्मा ने बताया कि इस हेतु महिला आवेदक द्वारा ड्राइविंग टेस्ट हेतु परिवहन कार्यालय में सुबह से शाम तक कभी भी उपस्थित हो सकती हैं उनका अपॉइंटमेंट ऑन द स्पॉट कराया जाएगा। परिवहन अधिकारी इस हेतु आवेदकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक ड्राइविंग के लिये महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट हेतु महिला आवेदकों का स्थायी रूप से पोर्टल पर प्रतिदिन स्लॉट आरक्षित किया जाएगा जिससे कि महिला आवेदकों को टेस्ट एवं री-टेस्ट के लिए लंबी अवधि तक इंतज़ार नहीं करना होगा। इस संबंध में सारथी पोर्टल पर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

इसके साथ ही दुपहिया वाहन के ड्राइविंग टेस्ट उत्तीर्ण करने वाली प्रत्येक महिला चालक को विभाग द्वारा निःशुल्क हेलमेट दिया जायेगा। स्वरोजगार हेतु रिक्शा, टैक्सी व दुपहिया महिला चालकों को विभाग द्वारा राज्य के अजमेर एवं रेलमगरा, राजसमंद में स्थापित ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के माध्यम से निःशुल्क प्रशिक्षण कराया जायेगा। इस संबंध में भी विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है

News-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजीविका की ओर से विभिन्न गतिविधियां आयोजित

राजसमंद 8 मार्च 2024। जिले में राजीविका की ओर से समस्त 8 ब्लॉक के 28 कलस्टर स्तरीय फेडरेशन पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का धूमधाम से आयोजन किया गया। 

राजीविका की जिला परियोजना प्रबंधक डॉ सुमन अजमेरा ने बताया कि जिले में संचालित कलस्टर लेवल फेडरेशन पर इस विशेष दिवस के मौके पर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले से राजीविका के सभी जिला स्तरीय अधिकारीयों को नोडल नियुक्त किया गया। 

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की सैंकड़ों महिलाओं ने अपने अपने कलस्टर पर नारों लगाते हुए रैली निकालकर समाज में नारी के महत्व और सशक्त नारी होने का सन्देश दिया। रैली के बाद रंगोली, मेहंदी, नुक्कड़ नाटक, रस्सा कस्सी, कुर्सी रेस, चम्मच रेस, गीत, भजन आदि विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की। कार्यक्रमों में महिलाओं ने मनोबल के साथ अपने आपको आगे बढ़ाने को लेकर अपनी स्वयं की कहानी सभी के समक्ष प्रस्तुत करते हुए अन्य महिलाओं को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का सन्देश दिया। 

साथ ही स्वीप कार्यक्रम का आयोजन करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मतधिकार का प्रयोग करने हेतु सभी को प्रेरित किया। डीपीएम अजमेरा ने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राजीविका द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के प्रोत्साहन हेतु ये कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के बारे में महिलाओ को जागरूक करने के साथ ही अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि मिशन अंतर्गत राजीविका द्वारा जिले में 8417 स्वयं सहायता समूहों का गठन कर 1,23,730 महिलाओं के साथ आजीविका संवर्धन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।

News-महिला दिवस पर नगर परिषद ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की महिला लाभार्थियों का किया सम्मान 

डीबीटी के माध्यम से 75.71 लाख रुपए का हस्तांतरण

राजसमंद 8 मार्च। नगर परिषद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर परिषद प्रांगण में नारी शक्ति को सम्मान देने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)की महिला लाभार्थियों को 75.71 लाख रू. उनके बैंक खातों में डी.बी.टी के माध्यम से वितरित किए गए एवं जूट के बैग बांटे गए।

महिला दिवस के मौके पर नगर परिषद की महिला पार्षदों एवं महिला कर्मचारियों का स्वागत शोल, उपरना एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। इस कार्यक्रम में सभापति अशोक टांक, समाजसेवी मोहन कुमावत, हिमानी नन्दवाना पार्षद, सुमित्रा नन्दवाना पार्षद, गुलाबी देवी, पार्षद, चैतन्य कुमावत पार्षद, विजय बहादूर पूर्व पार्षद, हिम्मत मेहता पूर्व पार्षद, महेन्द्र टेलर पूर्व पार्षद, राजेश पालीवाल पूर्व पार्षद आदि उपस्थित रहे। 

News-महिलाऐं समाज और देश का भविष्य है : दीप्ति किरण माहेश्वरी

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की महिला शाखा, प्रधानमंत्री आवास योजना की महिला लाभार्थी सम्मेलन एवं अन्य संगठनों के आयोजन में भाग लिया एवं सकल समाज को महिला दिवस की बधाई दी। देश की महिलाऐं उनका जीवन सुगम एवं सुखमय बनाने के लिए किए गऐ प्रभावी प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त कर रही है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा की केंद्र व प्रदेशों की सरकारें महिला के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। महिला दिवस पर पहली बार राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार घोषित कर विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है। प्रख्यात लेखिका एवं समाज सेविका सुधा मूर्ति को राज्य सभा में मनोनीत कर सभी महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कुंतेश्वर महादेव फरारा एवं ओंकारेश्वर महादेव मंदिर राजनगर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला दिवस पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी का भावभिना स्वागत एवं अभिनंदन किया। महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व है। परमेश्वर शिव हमें अहंकार का त्याग करने और ज्ञान व शक्ति से परोपकार करने की सीख देते हैं।

नगर भ्रमण में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के साथ नगर महामंत्री हिम्मत मेहता, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष महेन्द्र टेलर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन कुमावत, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सेहलोत, नगर महामंत्री लक्ष्मण मौर्य, पूर्व नगर महामंत्री राजेश पालीवाल, पार्षद चेतन कुमावत, पार्षद विजय बहादुर जैन, नगर उपाध्यक्ष जया माली, भरत पालीवाल, जगदीश पहाडीया सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News-रेलमगरा वाहन प्रशिक्षण केंद्र पर महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण की शुरुआत

राजसमंद। रेलमगरा उपखंड मुख्यालय स्थित अशोक लीलेंड वाहन प्रशिक्षण केंद्र पर राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना के तहत गुरुवार को 30 दिवसीय रोड सेफ़्टी अवेयरनेस एंड लाइट मोटर व्हीकल प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिवहन अधिकारी डॉ कल्पना शर्मा ने किया।

हल्के वाहन प्रशिक्षण हेतु उपस्थित करीब 100 से अधिक महिलाओं को संबोधित करते हुए जिला परिवहन अधिकारी डॉ कल्पना शर्मा ने कहा कि आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है व ट्रांसपोर्ट क्षेत्र भी ऐसा क्षेत्र है जिसमे संपूर्ण भारत में महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। जिस तरह आवश्यकता बढ़ी है उसी में वाहन चलाना भी आज के दौर की आवश्यकता है व राज्य की सभी महिलाएं इस संस्थान के निशुल्क वाहन प्रशिक्षण में शामिल होकर नया कौशल सीख सकती है।

संस्थान निदेशक ने बताया कि परिवहन के क्षेत्र में जिस तरह इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की बढ़ोतरी हुई है उसी तरह उनको चलाने हेतु भी ड्राइवर की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्थान महिलाओं को प्रशिक्षण देगा व उन्हे रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को वाहन चलाना,सड़क के नियम व अधिनियम, इंजन की जानकारी, सिम्युलेटर सहित ड्राइविंग के बारे मे विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के पूर्ण होने पर महिलाओं को परिवहन विभाग द्वारा नि शुल्क लाइसेंस एवं प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे जिससे महिलाओं को रोजगार प्राप्त करने में भी सहायता मिलेगी। संस्थान द्वारा महिलाओं को आवासीय एवं गैर आवासीय दोनो तरह के प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा जिसमे अगर बाहर से आकर 30 दिनों तक संस्थान के हॉस्टल में रहकर प्रशिक्षण ले सकेगी

योजना के तहत आगामी वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार की मदद से करीब एक हजार महिलाओं को प्रशिक्षित  करने का लक्ष्य है जिससे उन्हें भविष्य में रोजगार से जोड़ा जा सके।


 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal