Rajsamand-9 जुलाई 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
Rajsamand

News-ग्राम आंजना में गुरुवार को होगी रात्रि चौपाल

राजसमन्द। 11 जुलाई गुरुवार को रात्रि चौपाल का आयोजन ग्राम पंचायत आंजना तहसील देवगढ़ में किया जाएगा। रात्रि चौपाल शाम 7 बजे शुरू होगी जिसमें जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान करेंगे। इस दौरान सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।

News-धारा 107-151 व 109 सीआरपीसी में गिरफ्तार व्यक्ति

थानाधिकारी चारभुजा ने रमेश पिता छोगालाल खटीक उम्र 45 साल निवासी झीलवाडा थाना चारभुजा, सुनिलसिह पिता गणपतसिह सोलंकी उम्र 26 साल निवासी टाडावाडा सोलकीयान थाना चारभुजा को लोक शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी खमनोर ने किशनसिंह पिता रायसिंह उम्र 48 साल निवासी रूपजी का गुडा पुलिस थाना खमनोर कोशांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी देवगढ ने जसवन्तसिंह पिता गिरधारीसिंह रावत उम्र 28 साल निवासी सांगावास पुलिस थाना देवगढ, मदनसिंह पिता गिरधारीसिंह रावत उर्म्र 22 साल निवासी मियाला थाना देवगढ, बलवीरसिंह पिता नाथुसिंह रावत उम्र 37 साल निवासी दिवेर थाना दिवेर हाल निवासी कुण्डेली थाना देवगढ को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News