Rajsamand News : कुंभलगढ़ क्षेत्र के शिक्षक पर पूर्व छात्रा को भगाने का आरोप

 | 
Rajsamand

राजसमंद- जिले के Kumnbhalgarh क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक आंतरी स्कूल के एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, शिक्षक ईश्वरलाल पर स्कूल की एक पूर्व छात्रा को भगाने का आरोप है, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला जड़ दिया और शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग की।

घटना के बाद, बड़ी संख्या में ग्रामवासी स्कूल के बाहर एकत्रित हो गए और आक्रोशित होकर नारेबाजी कीकरने लगे । उन्होंने शिक्षण संस्थान के दरवाजे पर ताला जड़ दिया और शिक्षक के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू भी कर दिया। उनकी मांग थी कि आरोपी शिक्षक को तुरंत arrest किया जाए और पूरी स्कूल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

सूचना मिलने पर Kumnbhalgarh उपखंड अधिकारी उपेंद्र कुमार शर्मा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर मामले को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही केलवाड़ा SHO विशाल गवारिया, सब इंस्पेक्टर दरियाव सिंह और हेड कांस्टेबल जालमचंद सहित पुलिस जाप्ता भी मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से समझाइश की।

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभूलाल टांक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। Kumnbhalgarh तहसीलदार विनोद कुमार जांगिड़ भी स्कूल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

फिलहाल, आरोपी शिक्षक फरार है और उसकी तलाश जारी है। ग्रामीणों ने पूरे स्कूल स्टाफ को सस्पेंड करने की मांग भी की है। इस घटनाक्रम ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है और प्रशासन मामले को सुलझाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News