राजसमंद हादसे में दो महिलाओं की मौत
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत दो महिलाओं की मौत, युवक गंभीर घायल
Udaipur Times News, Road Accident News, Rajsamand News, राजसमंद 28 जुलाई 2026 -हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं के शवों के टुकड़े करीब 20 फीट तक सड़क पर बिखर गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पैर कटकर अलग हो गया।
हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसा मंगलवार सुबह 4:30 बजे कांकरोली थाना क्षेत्र स्थित धोइंदा कट पर हुआ। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक और कांकरोली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल शैतान को इलाज के लिए आरके अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दोनों महिलाओं सुआ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अलका सेन के शव आरके राजकीय अस्पताल पहुंचाए गए, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। TrailerAccident
पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया। कांकरोली थाना प्रभारी सरोज बैरवा ने बताया - मेनिया के पास संतोषपुरा गांव की गर्भवती अनु (25) पत्नी राहुल बंजारा अपने देवर शैतान बंजारा, जेठानी सुआ देवी बंजारा और गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलका सेन के साथ सोमवार (27 जुलाई) शाम वैन से आरके राजकीय अस्पताल गई थी। रात करीब 3 बजे अनु ने बच्चे को जन्म दिया। AnganwadiWorker
इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलका सेन, शैतान (20) पुत्र जसराज बंजारा और सुआ देवी बाइक से संतोषपुरा के लिए रवाना हुए। मंगलवार सुबह हॉस्पिटल से करीब 4:30 बजे आरके अस्पताल से करीब एक किलोमीटर दूर कांकरोली थाना क्षेत्र के धोइंदा कट के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक चला रहा शैतान उछलकर सड़क किनारे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सुआ देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलका सेन ट्रेलर की चपेट में आ गईं। RoadAccident
दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं के शवों के चिथड़े करीब 20 फीट तक सड़क पर बिखर गए।
अलका सेन का पैर कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक और कांकरोली पुलिस मौके पर पहुंचीं। घायल शैतान को इलाज के लिए आरके अस्पताल में भर्ती कराया गया। Udiapur News
दोनों महिलाओं के शव आरके राजकीय अस्पताल पहुंचाए गए, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
#Rajsamand #RoadAccident #RajasthanNews #BreakingNews #Accident #AnganwadiWorker #Kankroli #TrailerAccident #TrafficSafety #IndiaNews #UdaipurTimes #Rajasthan
